Delhi ka Mausam: भारी उमस से परेशान दिल्लीवाले, जानिए आज कैसा रहेगा राजधानी का मौसम?

Delhi ka Mausam: दिल्ली में बीते हफ्ते बारिश हुई तो है लेकिन अभी भी देश की राजधानी झमाझम बरसात का इंतजार कर रही है।दिल्ली-एनसीआर में अभी तक जितनी भी बारिश हुई है उसमें तेज प्रवाह की कमी देखी गई है, जिसमें तापमान में कमी तो पैदा की लेकिन उमस बढ़ा दी है।

जिसकी वजह से अब लोग उमस भरी गर्मी को झेल रहे हैं। इस गर्मी में ना तो एसी काम कर रहा है और ना ही कूलर, जिसके कारण लोग और भी ज्यादा परेशान है।

Delhi ka Mausam

फिलहाल भारतीय मौसम विभाग ने आज भी राजधानी में हल्की बारिश की आशंका को व्यक्त किया है। उसके मुताबिक आज पूरे दिन यहां घने बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रह सकता है।

तो ऐसा ही तापमान नोएडा और गाजियाबाद का भी रहने वाला है। फिलहाल बारिश की वजह से यहां के प्रदूषण में भी कमी आई है और हवा साफ हुई है ।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 121 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 125 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 128 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 101 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -141 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली -101 AQI

यह भी जानिए

  • 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
  • 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
  • 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
  • 201 से 300 के बीच 'खराब',
  • 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
  • 401 से 500 के बीच 'गंभीर'

तो वहीं दूसरी ओर दक्षिण भारत में भी मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, सिक्किम , असम में आज भी बारिश होने के आसार हैं तो वहीं पहाड़ों पर मौसम खराब है। हिमाचल, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड में भारी बारिश की आशंका बनी हुई है, जिसके लिए रेड अलर्ट जारी है।

तो वहीं असम में भारी बारिश से बाढ़ आ गई है जिसकी वजह से जान-माल का भयंकर नुकसान हुआ है। असलं में बाढ़ की वजह से अभी तक 66 लोगों ने जान गंवा दिया है। तो वहीं महाराष्ट्र में भी ऑरेंज अलर्ट है, रविवार से यहां के भी कई जिलों में बरसात हो रही है, जिसने जनजीवन को प्रभावित किया है। तो वहीं बिहार और बंगाल में भी भारी बारिश के आसार हैं, जिसके लिए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+