70 साल के बुजुर्ग की गोली मार कर हत्या, CCTV फुटेज में गोली मारकर हत्या करते दिखे बाइक सवार बदमाश
दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के विकासपुरी इलाके में 70 वर्षीय एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं, इस हत्याकांड की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में कार जैसे ही घर के सामने सड़क किनारे खड़ी हुई, तभी बाइक सवार दो बदमाश आए, उनमें से एक उनके पास गया और गर्दन में गोली मार दी। गोली गर्दन के पीछे लगी। हालांकि, फुटेज में कुछ लोग सड़क से गुजरते नजर आ रहे हैं। लेकिन ऐसा लगता है कि किसी को गोली चलने की आवाज तक नहीं आई।
Recommended Video

क्या है पूरा मामला
दरअसल, विकासपुरी इलाके में 70 साल के एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना सोमवार (23 नवंबर) शाम की है, जब 70 साल के बुजुर्ग आत्म सिंह कराला से अपने घर आ रहे थे। जैसे ही वह अपनी कार से नीचे उतरे तो पहले से ही मौजूद बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी और फरार हो गए। आत्म सिंह को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। फिलहाल पुलिस हत्यारों की तलाश कर रही है और यह आशंका जता रही है कि यह हत्या प्रॉपर्टी विवाद के चलते की गई हो सकती है।
कब हुआ, कैसे हुआ?
सोमवार शाम 70 साल के बुजुर्ग आत्म सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जो अपने परिवार के साथ रहते थे। सोमवार शाम लगभग 4:45 बजे वह कराला स्थित अपने ऑफिस से घर लौटे थे, तभी बाइक सवार दो बदमाश कार से चंद कदम की दूरी पर यू टर्न लेते हैं और कार के ठीक पीछे बाइक खड़ी करते हैं। बाइक के पीछे बैठा बदमाश आत्म सिंह के पास जाकर उन्हें गोली मारकर अपने साथी के पास जाता है। लेकिन एक बार फिर वह बदमाश आत्म सिंह के पास आकर उन्हें गोली मारता है। फुटेज में कुछ लोग सड़क से गुजरते नजर आ रहे हैं। लेकिन ऐसा लगता है कि किसी को गोली चलने की आवाज तक नहीं आई।
क्या कहा पुलिस ने
गोली चलने की जानकारी मिलते ही यहां पर बीट कांस्टेबल ही सबसे पहले मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से आत्म सिंह को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वेस्ट के डीसीपी दीपक पुरोहित ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि यह वारदात सोमवार शाम 5:20 बजे के आसपास हुई थी। हेलमेट पहने दो बदमाश उनके घर के बाहर उन्हें गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस की मानें तो मामले की जांच चल रही है जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
28 साल पहले अफगानिस्तान से दिल्ली आये थे आत्म सिंह
पुलिस का कहना है कि आत्म सिंह लगभग 28 साल पहले अफगानिस्तान से भारत आए थे। यहां पर वह कराला में प्रॉपर्टी का व्यवसाय कर रहे थे। साथ ही कराला में स्थित एक गुरुद्वारे में सेवादार भी थे। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक तौर पर यह मामला प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद का लग रहा है. इसलिए पिछले कुछ दिनों की डिटेल खंगाली जा रही है।
-
Nari Shakti Vandan: 'बेटी बचाओ' से 'बेटी बढ़ाओ' तक, सीएम रेखा गुप्ता ने बताया नारी शक्ति का नया दौर -
Delhi Aaj Kya Khula Kya Bandh: अंबेडकर जयंती पर क्या खुला-क्या बंद? ट्रैफिक और मेट्रो को लेकर ये है अपडेट -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ












Click it and Unblock the Notifications