दिल्ली में लाइव लूट: हेलमेट लगाए बदमाशों ने कट्टा दिखाकर लूट लिया पेट्रोल पंप, देखिए Video
देश की राजधानी दिल्ली में फिर एक बार बदमाशों के आतंक का मामला सामने आया है। राजधानी में मंगलवार देर रात बाइक सवार थह बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर लूट की घटना को अंजाम दिया है। इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया के जरिये सामने आया है, जो अब वायरल हो रहा है।
पूरा मामला है राजधानी के मुंडका थाना क्षेत्र के घेवरा का, जहां छह नकाबपोशों ने पेट्रोल पंप कर्मचारी को घायल कर दिया। इसके बाद इन बदमाशों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने दो राउंड गोलियां भी चलाईं।

जानकारी के मुताबिक इन छह बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर काम कर रहे कर्मचारी से 10-12 हजार रुपये लूट लिए। इतना ही नहीं इन्होंने बंदूक की बट से कर्मचारी पर हमला भी किया। देखते ही देखते पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले तो ये बदमाश अलग-अलग बाइकों पर आकर पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने के लिए खड़े हो जाते हैं। इसके बाद जब कर्मी पेट्रोल भरता है तो एक शख्स पीछे से उसपर बंदूक ताने खड़ा हो जाता है। इसके बाद वो लूटपाट के इरादे से पहले तो उसके सिर पर बंदूक तान देता है और फिर बंदूक के बट से उसके सिर पर वार भी कर देता है। कुछ देर बाद ये बदमाश कर्मचारी से पैसे लूटकर फरार हो जाते हैं। भागते हुए भी ये बदमाश हवा में दो राउंड फायरिंग करता है।
इसके बाद कर्मचारी उन्हें रोकने की कोशिश करते हुए बैरिकेटिंग आगे की ओर फेंकता है लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके होते हैं। इस घटना से साफ नजर आ रहा है कि राजधानी में चोरों को पुलिस का दूर दूर तक कोई खौफ नहीं है। इस पूरी घटना की जानकारी पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने पुलिस को दी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। साथ ही सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है।
यहां देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications