दिल्ली में कोरोना के 37 नए मरीज, पिछले 24 घंटे में नहीं गई किसी की जान

नई दिल्ली, 29 अक्टूबर: राजधानी दिल्ली में कोरोना के हालात नियंत्रण में हैं। जिस वजह से शुक्रवार को सिर्फ 37 नए केस सामने आए। इसके अलावा 48 मरीज कोरोना से रिकवर हुए। राहत की बात ये रही कि पिछले 24 घंटों में राजधानी में कोरोना से किसी की भी मौत नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक नए केसों के साथ दिल्ली का आंकड़ा 14,39,788 हो गया, जिसमें 25091 की मौत हुई, जबकि 14,14,363 लोग ठीक हो चुके हैं। ऐसे में एक्टिव केस की संख्या सिर्फ 334 है।

corona

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि दिल्ली में कुल 59293 टेस्ट किए गए, जिसमें से 37 पॉजिटिव आए। ऐसे में पॉजिटिविटी रेट 0.06 प्रतिशत हो गया है। वहीं दिल्ली के अस्पतालों में कुल 10594 बेड हैं, जिसमें 164 पर मरीज भर्ती हैं, जबकि 10430 खाली हैं। वहीं कोविड केयर सेंटर में सभी 3871 बेड खाली हैं, जबकि होम आइसोलेशन के मरीजों की संख्या 133 है। वैक्सीनेशन के आंकड़ों की बात करें तो पिछले 24 घंटों में 55278 ने डोज लगवाई। इसके साथ ही अब कुल वैक्सीनेटेड लोगों की संख्या 20317691 हो गई है। इस आंकड़े में 12992172 ने पहली डोज ली, जबकि 7325519 दोनों डोज ले चुके हैं।

भारत में कोरोना के क्या हालात?
शुक्रवार की बात करें, तो पिछले 24 घंटों में देश में 14,348 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा 805 लोगों ने अपनी जान गंवाई, जबकि 13198 लोग रिकवर हुए। ऐसे में देश में कोरोना संक्रमित कुल मरीजों की संख्या 3,42,46,157 हो गई है, जिसमें से 4,57,191 की मौत हुई, जबकि 3,36,27,632 रिकवर हो चुके हैं। इस वजह से एक्टिव केस 1,61,334 ही हैं। वहीं देशभर में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1.04 करोड़ हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+