दिल्ली में सामने आए कोरोना के 36 नए मामले, मौत का कोई केस नहीं
राजधानी दिल्ली में कोरोना को लेकर हालात दिन-ब-दिन बेहतर होते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटों में राजधानी में कोरोना के 36 नए मामले सामने आए, जबकि इस दौरान मौत का कोई केस नहीं मिला।
नई दिल्ली, 6 नवंबर। राजधानी दिल्ली में कोरोना को लेकर हालात दिन-ब-दिन बेहतर होते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटों में राजधानी में कोरोना के 36 नए मामले सामने आए, जबकि इस दौरान मौत का कोई केस नहीं मिला। इसके अलावा बीते 24 घंटे में 13 लोग कोरोना से ठीक भी हुए। नए मामलों के साथ दिल्ली में कोरोना के कुल केस बढ़कर 14,40,071 हो गए हैं, जबकि कोरोना से ठीक हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 14,14,629 पहुंच गई है, जबकि मौतों का कुल आंकड़ा 25,091 हो गया है।

वर्तमान में राजधानी में कोरोना के 351 एक्टिव केस हैं। वहीं यदि राजधानी में टीकाकरण की बात करें तो पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 42,349 लोगों का टीकाकरण हुआ, जिसमें से 12754 लोगों को कोरोना की पहली डोज जबकि 29595 लोगों को दूसरी डोज दी गई। बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर में राजधानी दिल्ली बुरी तरह प्रभावित हुई थी।
6 महीनों के लिए मुफ्त राशन आपूर्ति बढ़ाएगी सरकार
यह घोषणा करते हुए कि दिल्ली सरकार अगले छह महीने के लिए राशन कार्ड धारकों को मुफ्त राशन देगी, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर अनुरोध किया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) के माध्यम से मुफ्त खाद्यान्न के प्रावधान को और 6 महीने के लिए बढ़ाया जाए। केंद्रीय खाद्य सचिव सुधांशु पांडे के यह कहने के बाद कि पीएमजीकेएवाई के माध्यम से राशन कार्ड धारकों को मुफ्त खाद्यान्न के प्रावधान का विस्तार करने का कोई प्रस्ताव नहीं है, केजरीवाल ने पीएम मोदी से यह अनुरोध किया है।
यह भी पढ़ें: हरियाणा: स्थानीय लोगों के लिए 75% नौकरियां आरक्षित करने का कानून जनवरी, 2022 से होगा प्रभावी
दिवाली के बाद दिल्ली में बढ़ा प्रदूषण
दो दिन के दिवाली उत्सव के बाद राजधानी दिल्ली में प्रदूषण में भारी इजाफा हुआ है। पिछले महीने राजधानी के कई इलाकों में पीएम 10 और पीएम 2.5 कणों के स्तर में रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी देखी गई, हालांकि सुबह होते होते कुछ सुधार देखने को मिला। प्रदूषण को देखते हुए सरकार को सड़कों पर पानी का छिड़काव भी कराना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications