Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

किडनी की सर्जरी कराने वाला 3 महीने का बच्चा बना दुनिया में सबसे कम उम्र का मरीज, पेशाब करने में थी परेशानी

Delhi AIIMS: दिल्ली एम्स में तीन महीने के बच्चे की किडनी की सर्जरी की गई। जिससे यह बच्चा दुनिया का सबसे कम उम्र का मरीज बन गया है। उसके दोनों किडनी में लैप्रोस्कोपिक सर्जरी की गई।

सांकेतिक फोटो

Delhi AIIMS: दिल्ली एम्स ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। एम्स के डॉक्टरों ने तीन महीने के बच्चे की दोनों किडनी में रुकावट को दूर करने के लिए लैप्रोस्कोपिक सर्जरी की। इसके बाद डॉक्टरों ने दावा किया कि यह बच्चा इस प्रक्रिया से गुजरने वाला दुनिया का सबसे कम उम्र का मरीज बन गया है।

बाल रोग विभाग के डॉक्टरों ने लेप्रोस्कोपिक पाइलोप्लास्टी प्रक्रिया के तहत बच्चे की सर्जरी की। यह एक न्यूनतम इनवेसिव सर्जिकल तकनीक है, जिसका उपयोग यूरेरोपेल्विक जंक्शन रुकावट के इलाज के लिए किया जाता है। बाल रोग विभाग में अतिरिक्त प्रोफेसर डॉ. विशेष जैन ने कहा कि यह प्रक्रिया दिसंबर में की गई थी और सर्जरी के तीन दिन बाद मरीज को छुट्टी दे दी गई थी।

सर्जरी के तीन महीने बाद डॉक्टरों ने सर्जरी की सफलता का पता लगाने के लिए रेनोग्राम नामक एक टेस्ट किया। यह पता लगाने के लिए कि किडनी से रुकावट पूरी तरह से हट गई है।

डॉक्टरों के मुताबिक, बच्चे के पेट में गांठ दिखने के बाद एम्स के डॉक्टरों ने अल्ट्रासाउंड किया। इसके बाद पता चला कि बच्चा जन्म से किडनी में सूजन से परेशान है। बच्चे को पेशाब करने में भी दिक्कत हो रही थी। इससे दोनों किडनी खराब हो सकती थी। जिससे बच्चे की जान भी जा सकती थी।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: AIIMS के पूर्व निदेशक DR. Randeep Guleria ने किया अलर्ट | वनइंडिया हिंदी

    डॉक्टरों के पास एक ही विकल्प था कि बच्चे की सर्जरी करने का। लेकिन बच्चे की उम्र काफी छोटी होने की वजह से डॉक्टर चिंता में पड़ गए थे। लेकिन सर्जरी ही एकमात्र विकल्प था तो डॉक्टरों को करना पड़ा। डॉक्टरों ने दावा किया कि इस सर्जरी से गुजरने वाला दुनिया का सबसे कम उम्र का बच्चा बन गया। क्योंकि, उसके दोनों किडनी की सर्जरी करनी पड़ी थी।

    डॉ. विशेष जैन ने बताया कि बच्चे के नाभी के पास तीन एमएम के होल करके कैमरा व अन्य सर्जरी उपकरण को शरीर में डाला गया और एक-एक करके दोनों किडनी की सर्जरी की गई। सवा दो घंटे तक यह सर्जरी चली थी। सर्जरी के तीन दिन बाद ही उसे छुट्टी दे दी गई।

    डॉ. जैन ने कहा कि सर्जरी के करीब चार माह बाद जब बच्चे की फिर से फॉलोअप के लिए बुलाया गया तो जांच में पाया गया कि उसकी दोनों किडनी बेहतर ढंग से काम कर रही है। बच्चा अब सात माह का हो चुका है।

    यह भी पढ़ें- Bhopal AIIMS: ECMO मशीन से मिली मरीज को नई जिंदगी, MP में पहली बार किसी सरकारी अस्पताल में इसे किया गया उपयोग

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+