दिल्ली में आज 24 नए मामले और 66 रिकवरी, एक्टिव केस घटकर 400 से कम हुए
नई दिल्ली, 24 सितंबर: राजधानी दिल्ली में आज कोरोना संक्रमण के 24 नए मामले दर्ज हुए और 66 लोग कोरोना से ठीक हो गए। जिसके बाद एक्टिव मामलों में काफी गिरावट आई और एक्टिव केस 400 से कम हो गए हैं। आज कोरोना से कोई मौत भी दर्ज नहीं हुई है।
Recommended Video

शुक्रवार को दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया है कि पिछले 24 घंटों में राज्य में कोरोना के 24 नए मामले आए, 66 रिकवरी और कोई नई मौत नहीं हुई। दिल्ली में अब कोरोना के कुल मामले 14,38,658 हैं। जिसमें से 14,13,182 लोग ठीक हुए हैं। फिलहाल 391 एक्टिव मरीज हैं। वहीं अब तक 25,08 मौतें दिल्ली में कोरोना से हुई हैं।
एक दिन पहले गुरुवार को दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 48 नए मामले सामने आए थे और 26 लोग ठीक हुए थे। जिसके बाद एक्टिव मरीजों की संख्या 433 हो गई थी। जो आज घटकर 400 के नीचे आ गई है। इस सबके बीच दिल्ली में फिर से सीरो सर्वे की शुरुआत भी हो गई है। दिल्ली में सीरो सर्वे का छठा चरण शुक्रवार, 24 सितंबर से शुरू हुआ है। सीरो सर्वे के इस चरण में दिल्ली नगर निगम के हर वार्ड से सैंपल लिए जाएंगे। सर्वे के लिए 28 हजार से ज्यादा सैंपल लिए जाएंगे।
देश और दुनिया में कोरोना
दुनिया के तकरीबन सारे देश कोरोना वायरस संक्रमण से प्रभावित हैं। दुनिया में अब तक 23 करोड़ लोग कोविड संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। वहीं इस वायरस से 46 लाख से अधिक लोगों की जान ले चुका है। भारत में अब तक मिले संक्रमितों की कुल संख्या तीन करोड़ 35 लाख से अधिक हो चुकी है।
शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि बीते 24 घंटों के भीतर देश में कोरोना वायरस के 31,382 नए मरीज मिले हैं, जबकि 32,542 मरीज ठीक होकर अपने घर लौटे हैं। इसके अलावा कोरोना वायरस की वजह से एक दिन में 318 लोगों की जान गई है। देश में कोरोना के एक्टिव मरीज 3,00,162 हैं।


Click it and Unblock the Notifications
