दिल्ली में कोरोना के 17 नए मामले दर्ज, मौत का एक भी केस नहीं

कोरोना को लेकर दिल्ली में लगातार सुधार देखने को मिल रहा है। राजधानी दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस के 17 नए मामले दर्ज किये गए।

नई दिल्ली, 13 सितंबर। कोरोना को लेकर दिल्ली में लगातार सुधार देखने को मिल रहा है। राजधानी दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस के 17 नए मामले दर्ज किये गए। हालांकि इस दौरान कोरोना से होने वाली मौत का एक भी मामला सामने नहीं आया, जबकि 30 लोग इस दौरान कोरोना से ठीक भी हुए। वहीं, दिल्ली में कोरोना का पॉजिटिविटी रेट घटकर मात्र 0.04% रह गया है। दिल्ली में कोरोना से मौत का आखिरी मामला 7 सितंबर को दर्ज किया गया था। राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 25,083 बनी हुई है।

coronavirus

बीते 24 घंटे में राजधानी में 30266 आरटीपीसीआर टेस्ट किये गए, जबकि 10133 रेपिड एंटीजन टेस्ट किए गए। दिल्ली में अब तक कुल 26530193 टेस्ट किए जा चुके हैं। कोरोना की दूसरी लहर में दिल्ली बुरी तरह प्रभावित हुआ था, लेकिन अब स्थिति में काफी सुधार देखने को मिल रहा है। हालांकि कोरोना की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने लोगों को सावधान रहने और कोरोना के दिशानिर्देशों का पालन करने को कहा है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने शनिवार को कहा था कि दिल्ली में मेडिकल सुविधाओं को बढ़ाया जा रहा है। कोरोना मरीजों के लिए बेडों की संख्या बढ़ाकर 37,000 की जा रही है। वहीं अगर देश भर की बात करें तो भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 27,254 नए मामले सामने आए हैं।

यह भी पढ़ें: ममता बनर्जी के खिलाफ उतारी गईं बीजेपी उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल ने भवानीपुर सीट से दाखिल किया नामांकन

वहीं, एक्टिव केसों की संख्या 3,74,269 हो गई है। वहीं इस दौरान देश में कोरोना से 219 लोगों की मौत हो गई। नए मामलों के साथ देश में कोरोना से होने वाली मौतों का कुल आंकड़ा 44,28,74 हो गया है।

अभी तक दी गई 74.38 करोड़ डोज
देश में अभी तक कोरोना की 74.38 करोड़ डोज दी जा चुकी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। लोगों को जल्द से जल्द वैक्सीन लगाने के लिए, टीकाकरण की रफ्तार को लगातार बढ़ाया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+