उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्य हुई कोरोना संक्रमित, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

देहरादून। उत्तराखंड की राज्यमंत्री रेखा आर्य कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई, इस बात की पुष्टि खुद उन्होंने ट्वीट कर दी है। ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा, 'मेरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं एसिम्प्टमैटिक हूं और कोई परेशानी नहीं है।' बता दें कि शुक्रवार को कोरोना वारयस संक्रमण के उत्तराखंड में 725 नए मामले सामने आए है। वहीं, 09 मरीजों की मौत हो गई। 508 मरीज ठीक हुए हैं।

Uttarakhand Minister Rekha Arya tests positive for COVID-19

कोरोना संक्रमित होने की जानकारी ट्वीट कर दी
राज्यमंत्री रेखा आर्य ने खुद के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी ट्वीट कर दी। उन्होंने लिखा, 'मेरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं एसिम्प्टमैटिक हूं और कोई परेशानी नहीं है। डॉक्टर्स की निगरानी में मैंने स्वयं को आइसोलेट कर लिया है। आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे निकट संपर्क में आयें हैं, कृपया वो सावधानी बरतें और अपनी जांच करवाएं।'

सीएमओ कार्यालय में पांच संक्रमित
देहरादून के मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में पांच कर्मचारी शुक्रवार को कोरोना संक्रमित मिले है। दरअसल, एक कर्मचारी में कोरोना के लक्षण दिखाई दिए थे, जिसकी जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट में वो कोरोना संक्रमित मिला। एक कर्मचारी के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद अन्य कर्मचारियों एवं अफसरों ने जांच कराई, उनमें से चार संक्रमित पाए गए हैं। इनमें एनएचएम विंग के चार लोग शामिल हैं। एसीएमओ डॉ. एनके त्यागी ने बताया कि एनएचएम के कर्मचारी जिस हिस्से में बैठते हैं, उस हिस्से को सील कर दिया गया है। साथ ही सभी को होम आइसोलेशन में भेज दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+