खराब मौसम के चलते उत्तराखंड में पीएम मोदी की वर्चुअल रैली हुई रद्द, 14 विधानसभाओं में लगाई गई थी स्क्रीन

देहरादून। उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव से पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज राज्य में होने वाली पहली वर्चुअल रैली को खराब मौसम के चलते रद्द कर दिया गया है। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से जारी किये गए एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इस वर्चुअल रैली में सामिल होने वाले लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने रैली को रद्द करने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वर्चुअल रैली को लेकर पार्टी ने 14 विधानसभा क्षेत्रों में 50 हजार से ज्यादा लोगों की स्क्रीनिंग के लिए 56 स्थानों की पहचान की थी।

uttarakhand assembly election 2022 pm modi first virtual rally cancel due to bad weather

बता दें कि उत्तराखंड में 70 विधानसभा सीटों पर 14 फरवरी को मतदान होने वाला है। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद पीएम मोदी का यह उत्तराखंड में पहली रैली होती। बता दें कि पिछले 48 घंटों में उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में मौसम ने अचानक करवट ली है, जिसमें राष्ट्रीय राजधानी में बारिश शामिल है।

भारत मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र के जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश और हिमपात होने की संभावना है। साथ ही नैनीताल में अलग-अलग जगहों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है। चंपावत और उधम सिंह नगर जिले 3 फरवरी की शाम से 4 फरवरी की शाम तक बारिश होने की संभावना है।

बता दें कि उत्तराखंड में चुनाव प्रचार के लिए भाजपा ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की थी। 30 सदस्यीय सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल हैं। इसके अलावा सूची में अन्य प्रमुख नाम केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी, उत्तराखंड चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी, राज्य प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+