देहरादून: 15 लाख रुपए के लिए प्रॉपर्टी डीलर दोस्त के सीने में मारी 5 गोलियां, दो गिरफ्तार

Dehradun news, देहरादून। पुलिस ने पुलिस इंस्पेक्टर एसएस नेगी के मौसेरे भाई जयकरण रौतेला के कातिलों को गिरफ्तार कर लिया है। जयकरण के दोस्त ने ही उसके सीने में पांच गोलियां मारकर उसकी हत्या की थी। मृतक प्रॉपर्टी डीलर जयकरण के भाई विक्रम रौतेला ने मृतक के साथी बबलू गोदियाल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई थी।

15 लाख रुपए के विवाद में हत्या

15 लाख रुपए के विवाद में हत्या

पुलिस ने छापेमारी कर पूर्णानन्द उर्फ बबलू गोदियाल को दबोच लिया। बबलू गोदियाल ने पुलिस को बताया कि 2012 से वह सुरजीत के साथ ही प्रॉपर्टी का काम करता था। कुछ प्रॉपर्टी के काम में जयकरण रौतेला भी साथ था। 2018 से जयकरण, सुरजीत और उसके बीच नई जमीन खरीदने के लिये 15 लाख रुपए का विवाद चल रहा था। जयकरण पैसों के लिए आनाकानी करने लगा। रविवार को प्रेमनगर में स्नूकर प्वाइंट पर उसे फोन कर बुलाया।

सीने में मारी पांच गोलियां

सीने में मारी पांच गोलियां

स्नूकर मालिक संयोग सेट्टी को घर भेजकर तीनों ने मिलकर शराब पी। जयकरण की कार स्नूकर प्वाइंट के पास खड़ी कर तीनों स्कूटी से पावर हाउस के पास चले गए। वहां तीनों के बीच विवाद हुआ। वहां से घर आया और अपनी पिस्टल निकाली और सुरजीत के साथ मिलकर जयकरण को ठिकाने लगाने का प्लान बनाया। उसने बताया कि उसने की पिस्टल से उस पर फायरिंग की। जयकरण रौतेला को नजदीक से पांच गोलियां मारी गई थीं और उसके सिर में भी गोली का घाव था। एसपी सिटी ने पुलिस टीमों के साथ बबलू गोदियाल के घर छापा मारा, लेकिन बबलू गोदियाल पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया। हालांकि, बबलू गोदियाल के घर में तलाशी के दौरान पुलिस को एक मैग्जीन मिली। इसके आधार पर पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा किया।

जमीनों पर कब्जा कर सस्ते दाम पर खरीदते थे

जमीनों पर कब्जा कर सस्ते दाम पर खरीदते थे

जानकारी के अनुसार, बबलू गोदियाल खुद को कथित पत्रकार बताता है। बबलू गोदियाल व उसके कुछ साथी इलाके में अपनी दबंगता के चलते खाली पड़ी जमीनों पर भी अपना कब्जा करने के लिए पहुंच जाते थे। उसके बाद वह जमीन मालिक से या तो सस्ते दाम पर जमीन खरीद लेते थे या फिर उनसे जमीन खाली करने के लिए पैसा ले लेते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+