उत्तराखंड में रुके 108 और खुशियों की सवारी के पहिए, मरीजों का हाल बेहाल

Dehradun News (देहरादून)। उत्तराखंड में कुछ दिन मरीजों के लिए मुसीबत भरे होने वाले है। यहां 108 कर्मचारियों ने सामूहिक कार्य बहिष्कार का ऐलान कर दिया है। दरअसल, अपनी कई मांगों को लेकर 108 कर्मचारियों बुधवार से हड़ताल पर चल गए है। 108 सेवा ठप होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। खासकर पहाड़ी क्षेत्रों के लोगों पर इसका खासा असर देखने को मिलेगा।

 108 ambulances and khushiyon ki sawari strike in Uttarakhand

दरअसल, 108 कर्मचारी संघ ने अक्तूबर और नवंबर माह का वेतन और छह माह से भत्ते समेत अन्य मागों को लेकर दो जनवरी से प्रदेशभर में हड़ताल की चेतावनी दी थी। बीते सोमवार कंपनी ने दोनों माह का वेतन और विभिन्न भत्तों के भुगतान कर दिया था। कर्मचारियों के मुताबिक उन्हें दो माह का वेतन तो मिल गया, लेकिन भत्ते अभी तक नहीं मिले। इसके अलावा भी अन्य कई मांगों को लेकर कर्मचारियों ने हड़ताल का ऐलान किया है।

कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर 108 के प्रभारी मनीष टिंकू ने इस हड़ताल को पूरे तरीके से एक अनूचित दबाव बताया है। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारियों की मांगों को पहले ही पूरा कर दिया गया है। उनकी मुख्य मांग थी कि उनके दो महीने का वेतन दिया जाए जो पहले ही दिया जा चुका है साथ ही अन्य कुछ मांगों को भी पूरा किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि अगर कर्मचारी समय से काम पर वापस नहीं लौटते है तो उनको बर्खास्त कर दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+