उत्तराखंड: देखते ही देखते टूटकर गिरा पहाड़ का हिस्सा, फंस गए 15 हजार लोग
उत्तराखंड के चमोली इन दिनों हो रही बारिश के कारण पहाड़ी दरक गई, जिसके चलते रास्ते ब्लॉक हो गए।
देहरादून। उत्तराखंड स्थित चमोली जिले में हो रही बारिश 15,000 यात्रियों के लिए मुसीबत का सबब बन गई है।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को विष्णुप्रयाग के करीब हाथीपहाड़ में पहाड़ी दरकने के चलते बद्रीनाथ हाइवे बाधित हो गया। बताया जा रहा है कि करीब 15 हजार यात्री फंसे हुए है।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दोपहर में हाथीपहाड़ में चट्टान से हाईवे पर पत्थर गिरने लगे। करीब साढ़े तीन बजे हाथीपहाड़ पर चट्टान टूटकर गिर गया जिसके चलते 50 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार हाथीपहाड़ के दोनों ओर 500 से अधिक वाहन खड़े हैं। इसके साथ ही हाईवे बाधित होने की वजह से यात्रा रोक दी गई है। बताया जा रहा है कि हाईवे कल तक सही कर दिया जाएगा
{promotion-urls}











Click it and Unblock the Notifications