कांग्रेस नेता पर 6 राउंड फायरिंग, अस्पताल में भर्ती

सिकंदराबाद: तेलंगाना में सिकंदराबाद के बोइनपल्ली इलाके में कांग्रेस नेता यादागिरी पर अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग की है। इस हमले में यादागिरी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

firing

जानकारी के मुताबिक यादागिरी उस समय किसी कार्य से बोइनपल्ली इलाके में थे, तभी बाइक पर सवार कुछ हमलावरों ने उनपर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। यादागिरी पर 6 राउंड फायरिंग की गई।

सुनियोजित तरीके से किया हमला

हमले में कांग्रेस नेता घायल हो गए हैं। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि यह हमला सुनियोजित तरीके से किया गया है।

पुलिस इस हमले के पीछे प्रोपर्टी विवाद को वजह बता रही है। फायरिंग के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।

यूपी में भी हुई थी ऐसी वारदात

गौरतलब है कि अभी दो दिन पहले ही यूपी के मुरादनगर में भाजपा नेता बृजपाल तेवतिया पर भी जानलेवा हमला हुआ था। बृजपाल पर हमले के पीछे भी आपसी रंजिश सामने आ रही है।

पुलिस हमले के पीछे बृजपाल तेवतिया और हिस्ट्रीशीटर राकेश हसनपुरिया गैंग के बीच 32 साल से चली आ रही आपसी रंजिश को जोड़कर देख रही है। 1984 में प्रोपर्टी के एक विवाद से शुरू हुई इस रंजिश में अब तक 8 हत्याएं हो चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+