गोरखपुर: मिलावटखोरी पर शिकंजा,31 कारोबारियों पर तीन लाख से अधिक का जुर्माना

मिलावटखोरी को लेकर गोरखपुर खाद्य सुरक्षा की टीम विशेष अभियान चला रही है।यह 14 अगस्त तक जारी रहेगा।इसी के तहत मिलावटखोरी पर सख्ती करते हुए अपर जिलाधिकारी नगर कोर्ट ने जिले के 31 कारोबारियों पर 3.91 लाख रुपये का जुर्माना ल

गोरखपुर,5 अगस्त:

मिलावटखोरी को लेकर गोरखपुर खाद्य सुरक्षा की टीम विशेष अभियान चला रही है।यह 14 अगस्त तक जारी रहेगा।इसी के तहत मिलावटखोरी पर सख्ती करते हुए अपर जिलाधिकारी नगर कोर्ट ने जिले के 31 कारोबारियों पर 3.91 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इनमें प्रत्येक पर तीन हजार रुपये से लेकर 40 हजार रुपये तक का जुर्माना लगा है।इन कारोबारियों के नमूने गुणवत्ता युक्त नहीं थे।

milavat

दूध में करते थे मिलावट
कार्रवाई हुए लोगों में सात दूध के कारोबारी शामिल रहे। सभी के दूध गुणवत्ता के मानक के मुताबिक नहीं मिले। इनमें भी गाय के दूध का सर्वाधिक चार नमूना फेल पाया गया। चौरीचौरा के रामपुर निवासी दूध कारोबारी उमेश यादव और हरपुर बुदहट के रहने वाले अमेरिका यादव पर सर्वाधिक 18-18 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। वहीं दूध के बाकी चार कारोबारियों पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

नहीं की थी पैकेजिंग
गीडा स्थित कबीर जी नमकीम में पैकेजिंग नियमों का पालन नहीं किया गया था।इसके लिए कंपनी पर 40 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। फेन कंपनी में पैकेजिंग नियमों की अनदेखी पाये जाने पर 26 हजार का जुर्माना लगाया गया।
इसी क्रम में आइसक्रीम फैक्टरी झुंगिया,कुट्टू आटा सूरजकुंड पर 35 हजार का जुर्माना लगाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+