चित्रकूट: शादी में नाचना किया बंद, शख्स ने महिला डांसर को मारी गोली

चित्रकूट। यूपी के चित्रकूट में एक शादी समारोह के दौरान नशे में धुत एक शख्स ने डांसर को गोली मार दी। गोली डांसर के चेहरे पर लगी और वह स्टेज पर ही गिर पड़ी। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। डांसर को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया है। बता दें, घटना एक दिसंबर की है। इस घटना की वीडियो क्लिप सामने आई है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Woman dancer Shot In Face When She Stopped Dancing At Wedding in chitrakoot

घटना मऊ थाना क्षेत्र के टिकरा गांव की है। टिकरा प्रधान सुधीर कुमार सिंह की पुत्री की शनिवार को शादी थी। बारात मानिकपुर से आई थी। बारात पक्ष की ओर से आर्केस्ट्रा पार्टी भी आई हुई थी। दोनों पक्षों के नाते-रिश्तेदारों के अलावा आसपास के गांवों के तमाम लोग भी आर्केस्ट्रा देखने आए हुए थे। काफी लोग नशे की हालत में भी थे। फिल्मी गानों की धुन पर महिला ड्रांसरों ने मंच पर डांस शुरू किया। घंटों डांस करने के बाद महिला डांस करना बंद करती हैं।

वीडियो क्लिप के मुताबिक, महिला डांसर के रुकते ही वहां मौजूद एक शख्स कहता है ''गोली चल जाएगी'', तभी वहां बैठा एक शख्स बोलता है ''सुधीर भैया आप गोली चला ही दो''। इसके बाद नशे में धुत व्यक्ति महिला डांसर को गोली मार देता है, जो उसके चेहरे पर लगती है। गोली लगते ही महिला डांसर खून से लथपथ स्टेज पर ही गिर जाती है। पुलिस का कहना है कि अज्ञात के ​खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। महिला को कानपुर के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+