UP News: चित्रकूट में तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 5 की मौत
Chitrakoot News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो ई-रिक्शा में टक्कर मार दी है। इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गयी है औत तीन लोग गंभीर रुप से घायल हैं। घायलों का इलाज चल रहा है। कोतवाली क्षेत्र के कपसेठी-अमानपुर नेशनल हाईवे पर यह हादसा हुआ है।
झांसी-मीरजापुर हाईवे पर मंगलवार की सुबह साढ़े पांच बजे यह हादसा हुआ। ओवरटेक कर रहे आटो को सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। आटो सवार तीन यात्रियों की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना में कुल पांच की मौत हो गई है। तीन घायलों का इलाज चल रहा है। अभी किसी की पहचान नहीं हो सकी है। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग गया है।

हादसा कर्वी कोतवाली क्षेत्र के अमानपुर गांव में हुआ है। बताते हैं कि चित्रकूट धाम कर्वी रेलवे स्टेशन से यात्रियों को लेकर आटो रामघाट जा रहा था, जिसमें नौ लोग सवार थे। आटो अमानपुर पहुंचा तो आगे जा रहे वाहन को ओवरटेक करना चाहा। तभी भरतकूप की ओर से आ रहे डंपर की चपेट में आ गया।
कर्वी कोतवाली प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हादसे के बाद डंपर को छोड़कर चालक भाग गया है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।












Click it and Unblock the Notifications