MP News: चित्रकूट को अयोध्या की तरह विकसित करेगी एमपी सरकार, सभी त्योहार धूमधाम से मनाने का फैसला

Chitrakoot News: अयोध्या में 500 वर्ष के अंतराल के बाद रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई है। तब से पूरे देष में सनातन संस्कृति की धारा बह रही है। चित्रकूट के कण-कण में भगवान राम की महिमा व्याप्त है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा अयोध्या की तरह तीर्थस्थल चित्रकूट का भी विकास किया जायेगा।

मध्यप्रदेष और उत्तरप्रदेष की सरकार दोनों मिलकर चित्रकूट के विकास में कोई कसर नहीं छोडेंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव षनिवार को सतना जिले के चित्रकूट में संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित रामकथा के विविध प्रसंगों पर आधारित सात दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय श्रीरामलीला उत्सव के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

Development of Chitrakoot like Ayodhya

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि भगवान राम के चरित्र प्रसंगों को समेटे चित्रकूट का यह क्षेत्र अलग-अलग स्वरूपों के साथ मनोरम है। चित्रकूट की धरती पर भगवान राम मर्यादा पुरूषोत्तम कहलाये। जिन्होंने एक आज्ञाकारी पुत्र और भाई से भाई के प्रेम का प्रेरणास्पद उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि श्रीराम के जीवन के हर चरित्र और प्रसंग हमें जीवन मूल्यों के षिक्षा और प्रेरणा देते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राम की लीला को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मलेषिया, इंडोनेषिया, थाइलैंण्ड, कम्बोडिया में भी प्रेरणा के रूप में पहुंचाने वाले हमारे कलाकार हैं। उन्होंने कहा कि चित्रकूट में अंतर्राष्ट्रीय रामलीला में प्रस्तुतियां देने वाले ये सभी कलाकार महाकाल की नगर उज्जैन से आते हैं।

मध्यप्रदेष में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीराम के तीर्थ चित्रकूट को सबसे अच्छा बनाना सरकार का संकल्प है। उन्होंने कहा कि भौतिक संरचना के साथ समाज में बदलाव लाने की संकल्पना भी होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने सभी त्यौहारों को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया है। पुरूषार्थ और पराक्रम के प्रतीक दषहरा के दिन सभी स्थानों पर षस्त्र पूजन किया गया है। दीपावली के अवसर पर श्रीराम के प्रसंगों पर आधारित रामलीला का आनंद लेने वह स्वयं श्रीराम के धाम चित्रकूट आये हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने दीवाली के अवसर पर गोवर्धन पूजा का पर्व मंत्रिमण्डल के सहयोगी और जनप्रतिनिधियों के साथ मनाये जाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में देष की तुलना में मध्यप्रदेष की दुग्ध उत्पादन क्षमता 9 प्रतिषत है। इसे हम अगले 2 सालों में 20 प्रतिषत तक ले जायेंगे। पषुपालन को प्रोत्साहन देने किसानों की तरह पषुपालकों को दुग्ध उत्पादन पर बोनस दिया जायेगा। घर-घर में गौमाता पालने को प्रोत्साहन भी दिया जायेगा और गोवर्धन पूजा भी की जायेगी। बडी गौषालाओं को मध्यप्रदेष सरकार वित्तीय मदद करेगी।

संस्कृति एवं पर्यटन राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपरा में सभी धार्मिक कार्य सपत्नीक किये जाते हैं और चित्रकूट की पुण्य भूमि में मुख्यमंत्री डॉ यादव अंतर्राष्ट्रीय रामलीला के कार्यक्रम में सपत्नीक षामिल हुए हैं। यह अत्यंत गौरव की बात है।

उन्होंने कहा कि राम इस देष के कण-कण में समायें हैं। राम इस देष के चरित्र, जीवन मूल्य में समाहित हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मंषा के अनुरूप चित्रकूट में अंतर्राष्ट्रीय रामलीला महोत्सव का मंचन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेष को सांस्कृतिक और धार्मिक परंपरा के उन्नत षिखर पर स्थापित करने का कार्य सरकार कर रही है। श्रीराम वन गमन पथ के मार्गों को चिन्हित कर 23 स्थलों को विकसित और पल्लवित करने का कार्य किया जा रहा है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव सपत्नीक रामलीला की आरती में षामिल हुए और राघव प्रयाग घाट से रामघाट तक मां मंदाकिनी में नौका विहार किया।

मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग की ओर से 20 से 26 अक्टूबर 2024 तक श्रीरामकथा के विविध प्रसंगों की लीला प्रस्तुतियों पर एकाग्र सात दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय श्रीरामलीला उत्सव का आयोजन श्रीराघव प्रयाग घाट, नयागाँव चित्रकूट में किया गया। समारोह में लीला मण्डल रंगरेज कला संस्थान, उज्जैन के कलाकारों ने श्रीरामकथा के प्रसंगों की प्रस्तुतियां दीं।

इस अवसर पर "श्रीरामराजा सरकार" श्रीराम के छत्तीस गुणों का चित्र कथन प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया। समारोह के अंतिम दिन सेतुबंध, रामेश्वरम स्थापना, रावण-अंगद संवाद, कुंभकरण, मेघनाथ एवं रावण मरण, श्री राम राज्याभिषेक प्रसंगों को मंचित किए गए। इसके पूर्व रीवा की लोक गायिका कल्याणी मिश्रा और साथी कलाकारों ने बघेली लोक गीतों के माध्यम से प्रभु श्रीराम और माता सीता के जीवन और आदर्शों का वर्णन किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+