Mahashivratri 2024: मतगजेंद्रनाथ और गैवीनाथ मंदिर में उमड़ा जन सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा हैं। चित्रकूट के मंदाकिनी नदी के पावन तट स्थित मत्यगजेंद्रनाथ शिव मंदिर में भोर से ही जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की लाइन लग गई।
इसी प्रकार सतना के बिरसिंहपुर के गैवीनाथ धाम के शिव मंदिर में भी जलाभिषेक करने के लिए देखते ही देखते श्रद्धालुओं की लंबी लाइन खड़ी हो गई।

चित्रकूट की पवित्र नदी मंदाकिनी के पावन तट पर विराजमान और चित्रकूट के महाराजाधिराज कहे जाने वाले भगवान श्री मत्यगजेंद्रनाथ जी महाराज की स्थापना भगवान श्री ब्रह्मा जी द्वारा की गई थी। इन्हे स्वयंभू शिवलिंग माना जाता है।
इसके अलावा इन्हे धर्म नगरी चित्रकूट धाम का महाराजाधिराज कहा जाता है। त्रेता युग में जिस समय भगवान श्री राम को चौदह वर्षों का वनवास हुआ था, और प्रभु श्री राम माता जानकी और भाई लक्ष्मण जी के साथ चित्रकूट में रहने के लिए आए थे तब प्रभु श्री राम के द्वारा लक्ष्मण जी को भोलेनाथ श्री मत्यगजेंद्रनाथ जी महाराज के पास चित्रकूट में रहने की आज्ञा प्राप्त करने के लिए भेजा गया था।
वहीं बिरसिंहपुर स्थित भगवान श्री गैवीनाथ को महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग उज्जैन का उपलिंग माना जाता है। साथ ही संपूर्ण विश्व में केवल श्री गैविनाथ के खंडित शिवलिंग की पूजा श्रृद्धालु भक्तों द्वारा की जाती है।
चित्रकूट क्षेत्रांतर गत दोनो ही प्रमुख और प्राचीन शिव मंदिरों में शिवरात्रि के पर्व पर जलाभिषेक करने के लिए भक्तों का तांता लगा हुआ है।
महाशिवरात्रि पर्व पर दूर दूर से भोलेनाथ का जलाभिषेक करने चित्रकूट पहुंचे भक्तों द्वारा पवित्र नदी मंदाकिनी में स्नान करने के बाद भगवान शिव का जलाभिषेक किया जा रहा है।साथ ही भगवान श्री कामदनाथ का दर्शन पूजन कर परिक्रमा लगाते हुए सबके कल्याण की कामना की जा रही है।
श्री मत्यगजेंद्रनाथ शिव मंदिर चित्रकूट के पुजारी श्री प्रदीप तिवारी ने वन इंडिया हिंदी को जानकारी देते हुए बताया गया कि आज शिवरात्रि पर्व पर सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है।
अभी तक लाखों श्रद्धालुओं द्वारा भगवान का जलाभिषेक किया जा चुका है। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी शायंकाल तीन बजे से बैंड बाजा हाथी घोड़ों सहित भगवान शिव की बारात निकाली जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications