घर में प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखी पत्नी तो पति ने उठाया ये खौफ नाक कदम

चित्रकूट। 3 महीने पुराने एक हत्याकांड का चित्रकूट पुलिस ने पर्दाफाश किया है। घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसकी पत्नी अभी फरार है। दरअसल, आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसने अपनी बीवी को उसके प्रेमी के साथ संबंध बनाते देख लिया था। जिसपर उसे इतना गुस्सा आया कि उसने पत्नी के प्रेमी की गला काटकर हत्या कर दी। अब तीन माह बाद शनिवार को पुलिस ने आरोपी पति की निशानदेही पर मृतक का कंकाल बरामद कर लिया है।

क्या है मामला

क्या है मामला

जानकारी के मुताबिक, धीरज सैनी बांदा के बिसंडा का रहने वाला था। धीरज सैनी के कर्वी कोतवाली की सीतापुर पुलिस चौकी क्षेत्र के कटरा गुदर निवासी ऊदल शर्मा की पत्नी से अवैध संबंध बन गए थे। यह संबंध उसके मायके बरगढ़ में तब बने गए थे जब वह वहां पर ट्रैक्टर चलाता था। सात जुलाई 2019 को वह अपनी प्रेमिका से मिलने कटरा गुदर आया था। वहां पति ऊदल ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इसके बाद उसने पत्नी व प्रेमी दोनों को पीटा और फिर धारदार हथियार से धीरज की गला काट कर हत्या कर दी।

प्रेम प्रसंग का निकला मामला

प्रेम प्रसंग का निकला मामला

ऊदल शर्मा ने शव को गद्दे में बांध साइकिल से लाकर देवांगना घाटी में फेंक दिया था। इसके बाद ऊदल शर्मा पूरे परिवार समेत गायब हो गया था। उधर, जब धीरज घर नहीं पहुंचा तो उसकी मां राम दुलारी ने चार अगस्त को बिसंडा थाने में ऊदल और उसकी पत्नी के खिलाफ अगवा करने का मामला दर्ज कराया। वहीं पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा ने बताया कि बिसंडा थाने का मुकदमा ट्रांसफर होकर चित्रकूट के कर्वी कोतवाली में आया था। धीरज की मां को बुलाकर पूरी जानकारी लेने के बाद पड़ताल शुरू कराई गयी तो मामला प्रेम प्रसंग में हत्या का निकला।

पुलिस ने किया कंकाल बरामद

पुलिस ने किया कंकाल बरामद

जब सीतापुर चौकी प्रभारी रामवीर ने शुक्रवार को ऊदल को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था। जब उसने खुद अपनी आंखों से पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा तो उसके सिर पर भूत सवार हो गया और उसने प्रेमी की गर्दन में ताबड़तोड़ वार करके उसकी हत्या कर दी। उदल की निशानदेही पर कोतवाली पुलिस ने देवांगना घाटी से कंकाल बरामद किया गया है। बरामद कंकाल का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+