Chitrakoot: सड़क किनारे बैठे 5 लोगों को ट्रक ने कुचला, तीन की मौत, दो घायल
Chitrakoot: सड़क किनारे बैठे 5 लोगों को ट्रक ने कुचला, तीन की मौत, दो घायल
चित्रकूट। दर्दनाक खबर उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले से सामने आई है। यहां सड़क किनारे बैठे पांच लोगों को एक ट्रक ने कुचल दिया। इस हादसे में तीन लोगों को मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल दोनों व्यक्तियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

ये हादसा राजापुर थाना क्षेत्र के बरगदी पुरवा के पास हुआ है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, ये दर्दनाक हादसा शुक्रवार देर रात हुआ है। बता दें कि ट्रक का पंक्चर बना रहे लोगों को दूसरे ट्रक ने कुचल दिया। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। दो लोगों का इलाज चल रहा है।
राजापुर थानाध्यक्ष जयशंकर सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मर्चरी में रखवाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।












Click it and Unblock the Notifications