Chitrakoot : तालाब में नहाते समय युवक के पेट में चली गई जिंदा मछली, जानिए फिर क्या हुआ ?
चित्रकूट, 27 जून: हंसी-ठिठोली, मौज-मस्ती कभी-कभी बहुत भारी पड़ जाती है। यूपी के चित्रकूट में भी कुछ ऐसा ही हुआ। 18 साल का एक युवक अपने दोस्तों संग बांध पर नहाने चला गया। तालाब में वह अपने साथियों संग मछली पकड़ने लगा। युवक के हाथ एक बाम मछली (ईल) आई। उसने उस मछली को मजाक-मजाक में अपने मुंह में दबा लिया। यही गलती उसकी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल साबित हुई। युवक को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।

जानिए क्या है पूरा मामला ?
चित्रकूट के मानिकपुर थाना क्षेत्र के सुअरगड़ा गांव में रहने वाला 18 वर्षीय युवक शंकर रविवार की शाम कुछ सामान लेने के लिए बाजार गया था। रास्ते में उसे अपने दोस्त मिल गए। वह अपने दोस्तों के साथ बाजार की जगह मानिकपुर बांध पर नहाने चला गया। मौज मस्ती के बीच सभी तालाबा में मछलियां पकड़ने लगे।

मुंह में दबाई मछली, पेट में गई और फिर...
इस बीच एक बड़ी बाम मछली यानी ईल शंकर के हाथ आ गई। उसने हंसी-हंसी में मछली को अपने मुंह में दबा लिया। इस दौरान शंकर हंसने लगा और मछली उसके पेट में चली गई। मछली के पेट में जाते ही शंकर की हालत खराब हो गई। वह झटपटाने लगा। उसके दोस्त उसे तुरंत घर लेकर पहुंचे। परिजन आनन-फानन में इलाज के लिए सीएससी मानिकपुर लाए, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

रातभर चला तंत्र-मंत्र, सुबह 4 बजे यूं हुई शंकर की मौत
इसके बाद परिजन उसे घर वापल ले आए। बताया जा रहा है कि घर पर ही रातभर तंत्र-मंत्र और पूजा पाठ किया गया। सुबह तड़के 4 बजे बेचैनी के बाद शंकर बाथरूम जाने के लिए उठा और वहीं पर गिरकर उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया।












Click it and Unblock the Notifications