चीन: देश विरोधी काम करने वालों की सूचना पर इनाम देगी सरकार

फाइल तस्वीर

वुहान, 09 जून। चीन में विदेशी जासूसों या अन्य सुरक्षा उल्लंघनों को उजागर करने के लिए पुरस्कार देने का चलन सालों से मौजूद हैं. चीन के सरकारी अखबार के मुताबिक राज्य सुरक्षा मंत्रालय के एक प्रतिनिधि ने कहा कि नए नियमों का उद्देश्य विदेशी खुफिया एजेंसियों और अन्य शत्रुतापूर्ण ताकतों के बढ़ते खतरों से निपटने के लिए पुरस्कार की घोषणा की गई और इसका मकसद जनता को प्रेरित करना है.

अखबार लीगल डेली ने मंत्रालय के एक अधिकारी के हवाले से लिखा, "उपायों का उद्देश्य राष्ट्रीय सुरक्षा कार्यों में समर्थन और सहायता के लिए आम जनता के उत्साह को पूरी तरह से जुटाने के लिए अनुकूल है, जो लोगों के दिल, मनोबल, ज्ञान और ताकत को व्यापक रूप से एकजुट करना है."

करोड़ों की डिजिटल मुद्रा मुफ्त बांट रहा है चीन

"जासूसों" की जासूसी कराएगा चीन !

मंत्रालय ने अपने नोटिस में कहा सूचना देने वालों को नकद या फिर सर्टिफिकेट दिए जाएंगे. नकद इनाम 10 हजार युआन से लेकर एक लाख युआन तक जा सकता है. इनाम की राशि सूचना की गंभीर पर निर्भर करेगी.

लोग अपनी रिपोर्ट हॉटलाइन या वेबसाइट के जरिए दर्ज करा पाएंगे. पत्र के जरिए, खुद से जाकर या किसी अन्य प्रकार से भी ऐसा किया जा सकता है. अगर एक से ज्यादा व्यक्ति एक ही सूचना को देता है तो पहला व्यक्ति इनाम की कतार में सबसे आगे होगा लेकिन अन्य भी योग्य हो सकते हैं.

नए नियमों में कहा गया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने वाले कार्यों की सूचना देने वाले की निजी सुरक्षा और परिवार को खतरा महसूस होने पर विटनेस प्रोटेक्शन प्रोग्राम' को लागू किया जा सकता है.

रूस से बड़ा खतरा चीन को क्यों मानता है अमेरिका

इसी साल बीजिंग में जासूसी के आरोप में ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार चेंग लेई का मुकदमा शुरू किया गया था. चीन के सरकारी अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क सीजीटीएन की पूर्व एंकर रह चुकीं चेंग को करीब 19 महीनों से देश के गोपनीय दस्तावेज विदेश भेजने के आरोप में हिरासत में रखा गया है. चीन ने उन अपराधों के बारे में कोई और जानकारी नहीं दी है जिन पर चेंग द्वारा करने का संदेह है. चीन में पत्रकारों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं पर कई बार गंभीर आरोप लगाकर हिरासत में लिए जाने की भी खबरें आती रहती हैं.

एए/सीके (रॉयटर्स)

Source: DW

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+