Kamal nath का तिलिस्म तोड़ने क्या उमा भारती दिखेंगी मैदान में? छिंदवाड़ा चौरई विधानसभा का सरप्राइज प्रत्याशी कौन

BJP Uma bharti: मध्य प्रदेश में कांग्रेस काबिज 76 विधानसभा सीटों पर तीन केन्द्रीय मंत्री और सात सांसदों सहित तमाम दिग्गजों को चुनावी मैदान में उतारने के बाद भाजपा हाईकमान अब पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को उनके गढ़ छिंदवाड़ा में घेरने की नई रणनीति पर काम कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक खबर है कि भाजपा अपनी फायर ब्रांड नेता और पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती को चौरई विधानसभा सीट से चुनाव लड़ाने पर विचार कर रही है।

सियासी गलियारों में चर्चा है कि इसके पहले भाजपा चौरई से केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल को चुनाव लड़ाने का लगभग मन बना चुकी थी। लेकिन ऐन वक्त पर बदली रणनीति के तहत प्रहलाद पटेल को नरसिंहपुर विधानसभा सीट पर उतार दिया गया। अभी इस विधानसभा सीट पर कांग्रेस का कब्जा है और कमलनाथ के करीबियों में शुमार सुजीत मेर सिंह विधायक हैं।

uma-bharti-will-candidate-chhindwara-chaurai-assembly-2023

आपको बता दें कि, कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में भाजपा ने पहले और दूसरे चरण में 6 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए है, लेकिन एकमात्र चौरई विधानसभा को लेकर पार्टी ने प्रत्याशी के नाम को होल्ड पर रखकर सभी की बेचैनी बढ़ा रखी है। चौरई से पहले भाजपा से पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे और चौधरी चंद्रभान सिंह का नाम चल रहा था। भाजपा की नई रणनीति के तहत अब यहां से उमा भारती को चुनाव लड़ाने की चर्चाएं हैं। उमा को चौरई से चुनाव लड़ाने के पीछे पार्टी खास मंशा कमलनाथ का तिलस्म तोड़ने और उनके गढ़ छिंदवाड़ा में कमलनाथ को घेरने की है।

चौरई से उमा पर दांव लगाने की वजह
चौरई रघुवंशी समाज बाहुल्य क्षेत्र है। इसके अलावा चौरई में लोधी समाज का भी एक बड़ा वोट बैंक है। इसके साथ चौरई में उमा भारती की अच्छी पकड़ है। बतौर लोधी नेता उमा भारती को पार्टी चौरई विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतार सकती है। भाजपा रूठी हुई उमा भारती को मनाने और कमलनाथ को घेरने की दोहरी रणनीति पर विचार कर रही है। चौरई में लगभग 36 हजार लोधी वोटर्स हैं। जबकि 29 हजार ब्राम्हण और लगभग 24 हजार रघुवंशी वोटर्स हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+