Chhindwara News: कमलनाथ के गढ़ में गरजने आ रही पूनम महाजन-स्मृति ईरानी, नरेंद्र सिंह तोमर भी भरेंगे हुंकार

Chhindwara News: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की विधानसभा सीटों को जीतना बीजेपी की साख का सवाल बन गया हैं। यही वजह है कि स्थानीय, प्रदेश और केन्द्रीय स्तर के नेता यहाँ पूरी ताकत लगा रहे हैं। अब पार्टी की जनआशीर्वाद यात्रा 14 सितंबर को पहुंच रही हैं। इससे तीन दिन तक यहां कई दिग्गज नेताओं का डेरा रहेगा।

वैसे भी यहां की कमान केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को सौंपी गई हैं। उनके आलावा कई और केन्द्रीय नेताओं को यहां सक्रियता बढ़ाने कहा गया हैं। ताकि जिले की सभी 7 विधानसभाओं में कमल खिल सकें। बीजेपी की निकल रही जन आशीर्वाद यात्रा में भी व्यापक जन समर्थन मिल रहा हैं।

14 सितंबर को जिले में यात्रा के प्रवेश करने करते ही इस क्षेत्र में बीजेपी नया संदेश देने के मूड में हैं। यहां सांसद पूनम महाजन आ रही है। इसके अगले दिन केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर आएंगे। जबकि 16 को केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी का आना तय हुआ हैं। पूनम महाजन की जगहों पर रथसभा रखी गई हैं। कुछ इसी तरह शेड्यूल केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर का भी हैं।

Poonam-Mahajan-Smriti-Irani-chhindwara

आपको बता दें कि कांग्रेस के ताकतवर इलाकों में से छिंदवाड़ा भी एक हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में सिर्फ छिंदवाड़ा संसदीय सीट ही कांग्रेस जीत सकी थी। विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने के बहाने बीजेपी चाहती है कि लोकसभा चुनाव तक यहां पार्टी की जड़े और मजबूत हो जाए। ताकि कमलनाथ के मंसूबों पर पानी फेरा जा सके। वैसे भी इस इलाके में पार्टी ने आचार संहिता लागू होने के पहले कई सौगातों की बारिश की हैं। बीजेपी के प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट पर भी सभी की नजर है कि किन चेहरों पर पार्टी ने भरोसा जताया हैं। छिंदवाड़ा में अमित शाह भी आ चुके है। इसके अलावा दिग्गज नेताओं का यहां आने-जाने का सिलसिला लगा हुआ हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+