Mount everest fame मेघा परमार ने कांग्रेस से शुरू किया पॉलिटिकल कैरियर, कमलनाथ ने ज्वाइन कराई पार्टी
पूर्व सीएम कमलनाथ ने छिंदवाड़ा में नारी सम्मान योजना लॉन्च की। इसी कार्यक्रम में एमपी का चर्चित चेहरा मेघा परमार ने अपने पॉलिटिकल कैरियर की शुरुआत कर दी। कमलनाथ ने मेघा को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराई।

Megha Parmer: दुनिया की सबसे ऊंची चोंटी फतह करने वाली एमपी की पहली महिला पर्वतारोही मेघा परमार ने अब राजनीति की दुनिया में एंट्री कर ली है। छिंदवाड़ा में कमलनाथ ने 'नारी सम्मान योजना' के प्रोग्राम में मेघा ने कांग्रेस की सदस्यता ली।
मेघा माउंट एवरेस्ट को फतह करने में प्रदेश का नाम रोशन कर चुकी है। सीएम शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर की रहने वाली मेघा के कांग्रेस ज्वाइन करने पर अब बधाइयों की झड़ी लगी है। राज्य सभा सांसद विवेक तन्खा ने भी बधाई दी।
तन्खा ने ट्वीट करते हुए कमलनाथ के लिए लिखा कि मप्र के 53 ज़िलो में ऐसी 53 योग्य बेटियों को चिन्हित कर ज़िला वॉर कांग्रेस का महिला एम्बेसडर मनोनीत कर दे, आप एक नई सोच और चेतना के रचेतक के रूप में देखे जाएंगे। आप में सोच भी है, क्षमता भी। बस एक नई रोशनी की ज़रूरत है बीजेपी की 15 - 18 वर्ष की अक्षमता को ख़त्म करने के लिए।
सीहोर जिले के इच्छावर की रहने वाली मेघा ने जब से माउंट एवरेस्ट में फ़तेह हासिल की है। तब से प्रसिद्धि का सितारा सातवें आसमान पर है। इसी वजह से राज्य सरकार की बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' अभियान की ब्रैंड एम्बेसेडर भी नियुक्त हुई।
कांग्रेस की सदस्यता लेने के बाद मेघा का सियासी सफ़र किन बुलंदियों को छुएगा, यह तो वक्त ही बताएगा। फिलहाल मेघा ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करते हुए अपने संघर्ष शील जीवन को जनता के बीच साझा किया।
उन्होंने माउंट एवरेस्ट को फतह करने के दौरान आई चुनौतियों को भी बताया। बोली कि सियासी सफ़र की शुरुआत छिंदवाड़ा से नहीं बल्कि उनके छोटे गांव से हुआ है। कभी पहाड़ पर चढ़ना तो दूर सपने में भी नहीं सोचा था कि एवरेस्ट चढ़ पाएंगे।
पिता किसान है और जूते तक नायलॉन के पहनते है। घर की छत चादर की है। सरकारी स्कूल में एजुकेशन हुई। ऐसे हालातों में 25 लाख रुपये की राशि इकठ्ठा कर सबसे बड़े शिखर तक पहुंचने में कमलनाथ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।












Click it and Unblock the Notifications