Lok Sabha Chunav 2024: छिंदवाड़ा सीट पर कब होगी वोटिंग, कांग्रेस से नकुलनाथ और भाजपा से बंटी साहू उम्मीदवार

Chhindwara Lok Sabha Election Voting Dates: मध्य प्रदेश में लोकसभा की हाई प्रोफाइल सीट छिंदवाड़ा में मतदान की तारीख का ऐलान हो चुका है। दरअसल, शनिवार को भारत के मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजीव कुमार ने लोकसभा चुनाव 2024 की तारीख को का ऐलान किया। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश में चार चरणों में लोकसभा का चुनाव संपन्न होगा।

लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान हो चुका है। मध्य प्रदेश की 29 सीटों के लिए चार चरणों में वोट डाले जाएंगे। सूबे की हॉट सीट छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र में 19 अप्रैल को मतदान होगा।

Lok Sabha Chunav 2024 Dates Announce Nakul Nath from Congress and Bunty Sahu from BJP

इस पहले फेज में प्रदेश की 6 सीटों पर वोटिंग होनी है। चुनाव आयोग की ओर से घोषित कार्यक्रम के अनुसार पहले फेज के लिए नोटिफिकेशन 20 मार्च को जारी होगा। 27 मार्च तक नामांकन दाखिल किया जा सकता है। 28 मार्च को नामांकन पत्र की जांच होगी। 30 मार्च तक पर्चा वापस लिया जा सकता है। वहीं, 19 अप्रैल को वोटिंग होगी और 4 जून को नतीजों का ऐलान हो जाएगा।

लोकसभा चुनाव सात चरणों में होंगे। पहला चरण 19 अप्रैल, दूसरा 26 अप्रैल, तीसरा 7 मई, चौथा 13 मई, पांचवां 20 मई, छठवां 25 मई और आखिरी सातवां चरण 1 जून को संपन्ना होगा। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। मध्य प्रदेश की सियासत में छिंदवाड़ा सीट हॉट सीट बनी हुई है। प्रदेश में मिशन 29 लेकर चल रही केंद्र और राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी कांग्रेस की झोली में पड़ी इस इकलौती सीट को छीनना चाहती है। यहां से कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ सांसद हैं।

छिंदवाड़ा का कांग्रेस गढ़

छिंदवाड़ा को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। पिछले 44 साल में एक लोकसभा उपचुनाव छोड़कर इस सीट पर कमल नाथ का ही बोलबाला रहा है। कमल नाथ छिंदवाड़ा से नौ बार लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। इस संसदीय क्षेत्र में छिंदवाड़ा, परासिया, सौंसर, पांधुर्णा, जुन्नारदेव, चौरई और अमरवाड़ा समेत सात विधानसभाएं शामिल हैं।

छिंदवाड़ा का वर्तमान सांसद

पूर्व सीएम कमल नाथ के बेटे नकुल नाथ वर्तमान में यहां से सांसद हैं। कमल नाथ की पत्नी अलका नाथ भी छिंदवाड़ा का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। नकुल नाथ पूरे प्रदेश में कांग्रेस के इकलौते सांसद हैं। यहां की जनता ने कांग्रेस को कभी निराश नहीं किया। छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र में सात विधानसभा सीटें हैं, जिनमें से तीन सीटें एसटी के लिए आरक्षित हैं। पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने सभी सातों सीटें जीती थीं।

छिंदवाड़ा के राजनीतिक समीकरण

छिंदवाड़ा में कुल 15,12,369 मतदाता हैं। जिनमें से पुरुष मतदाता - 7,71,601, महिला मतदाता - 7,40,740 और थर्ड जेंडर के 28 वोटर्स हैं। 2011 की जनगणना के आधार पर छिंदवाड़ा की संसदीय सीट के समीकरण की बात करें तो यहां लगभग 11.1% (167,085) अनुसूचित जाति के वोटर्स हैं। वहीं, सीट पर अनुसूचित जनजाति (एसटी) की आबादी 36.2% (544,907) है। साथ ही मुस्लिम मतदाता 4.7% (71,152) हैं। इस सीट पर ग्रामीण मतदाता 75.3% (1,133,466) और शहरी मतदाता 24.7% (371,801) हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+