Chhindwara: जातिगत जनगणना को लेकर कैलाश विजयवर्गीय ने कही बड़ी बात, बताया कैसे देश को बांटना चाहती है कांग्रेस

कांग्रेस जाति के आधार पर जनगणना की बात करती है, इससे सामाजिक समरसता मज़बूत नही होती है। कांग्रेस जातीगत जनगणना के आधार पर वोट मांग कर देश को बाटना चाहती है। प्रधानमंत्री मोदी ने सिर्फ चार जातियां बताई हैं, वे जातियां हैं किसान, महिला, युवा और गरीब। मोदी जी की बताई हुई चारों जातियां मजबूत हो गईं और जल्द भारत विश्व गुरू बन जाएगा।

देश की 140 करोड़ जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का परिवार है। यह बात प्रदेश शासन के मंत्री व जबलपुर क्लस्टर प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने छिंदवाड़ा जिले के सौंसर में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम को पार्टी प्रत्याशी श्री विवेक बंटी साहू ने भी संबोधित किया।

Kailash Vijayargiya gave big statement in Saunsar regarding caste census in lok sabaha chunav

कांग्रेस को जनता से वोट मांगने का अधिकार नही

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने मंदिर टूटते हुए देखा, हम सौभाग्यशाली हैं कि मंदिर बनते हुए देख रहे हैं। अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का आमंत्रण ठुकराने वाले जनता से वोट मांगने का अधिकार खो चुके हैं। भाजपा का कार्यकर्ता नारी शक्ति के लिए अपनी कुर्सी छोडता है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने नारी शक्ति की सुरक्षा के लिए कई उल्लेखनिय कार्य किये है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का एक ही सकल्प है ''सबका साथ-सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास है।

आज भी छिंदवाड़ा को विकास की तलाश

उन्होंने कहा कि कांग्रेस विभाजन करने वाली पार्टी है। देश मे दो प्रकार की विचार धारा है। एक देश को मजबूत करने वाली हमारी विचारधारा और दूसरी कमजोर करने वाली कांग्रेस की विचारधारा है। भाजपा देश को मजबूत कर रही है, वहीं कांग्रेस देश को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी इनके मनसूबे को कभी पूरा नही होने देंगे। छिंदवाड़ा के भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश और उत्साह बता रहा है कि इस लोकसभा चुनाव में छिंदवाड़ा का सांसद भाजपा का कार्यकर्ता बनेगा। छिंदवाड़ा लोकसभा में कमल खिलाकर आप सभी कार्यकर्ता मध्यप्रदेश को कांग्रेस मुक्त प्रदेश बनाने के लिए कार्य करें। कांग्रेस नेता कमलनाथ पिछले 40 साल से छिंदवाड़ा का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, लेकिन आज भी छिंदवाड़ा को विकास की तलाश है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+