MP News: छिंदवाड़ा में एक शख्स ने की 8 लोगों की हत्या, परिवार के मुखिया ने भी लगाई फांसी
Chhindwara News: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। माहुलझिर थाना अंतर्गत ग्राम बोदल कछार में एक आदिवासी परिवार के मुखिया ने ही 8 लोगों की कुल्हाड़ी मार कर कर दी है। इसके पश्चात मुखिया ने भी फांसी लगा कर स्वयं जान दे दी। हत्या करने का कारण पता नही चल सका है।
इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी अनुसार आरोपी ने सबसे पहले पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, फिर एक-एक कर मां - बहन, भाई - भाभी और दो भतीजियों भतीजे को मार डाला। 10 साल के ताऊ के लड़के पर भी हमला किया, लेकिन वह जान बचाकर भाग गया और आस-पड़ोस के लोगों को जानकारी दी। लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
Recommended Video
घटना तामिया तहसील में थाना माहुलझिर के बोदल कछार गांव की है। मंगलवार - बुधवार की दरमियानी रात 3 बजे आरोपी ने मां (55), भाई (35), भाभी (30), बहन (16), भतीजा (5), दो भतीजी (4 व डेढ़ साल) को मार डाला।
एसपी मनीष खत्री के मुताबिक, 21 मई को ही आरोपी की शादी हुई थी। घटना की विस्तृत जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी मानसिक रूप से बीमार था।












Click it and Unblock the Notifications