आखिर क्यों बीजेपी में शामिल हो रहे हैं कमलनाथ के करीबी दीपक सक्सेना, वन इंडिया को बताई ये बड़ी वजह
Lok Sabha Ground report लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है दरअसल छिंदवाड़ा में कमलनाथ के करीबी और मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ आज भाजपा में शामिल होने के लिए रवाना हो गए हैं। इस दौरान छिंदवाड़ा नागपुर हाईवे पर उनके सैकड़ो समर्थकों ने उनका स्वागत किया।
बता दे पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना ने पिछले दिनों कांग्रेस पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। भाजपा में शामिल हो सकते हैं लेकिन बीच में कमलनाथ द्वारा बार-बार उनको मनाने की खबरें भी सामने आई। डिस्मिस उनके बेटे ने बीजेपी का पहले ही सदस्यता ग्रहण कर ली थी ऐसे में यह माना जा रहा था कि दीपक सक्सेना भी जल्दी भाजपा में शामिल हो जाएंगे, लेकिन जब कैलाश विजयवर्गी और सीएम मोहन यादव उनसे मुलाकात करने पहुंचे, तब उन्होंने भाजपा में शामिल होने को लेकर कुछ नहीं कहा था।

आखिर क्यों बीजेपी में शामिल हो रहे हैं दीपक सक्सेना
Recommended Video
भोपाल जाते समय दीपक सक्सेना का काफिला एक ढाबे पर रुक जहां पर वन इंडिया हिंदी के संवाददाता लक्ष्मी नारायण ने उनसे खास बातचीत की। इस दौरान दीपक सक्सेना ने उन्होंने बताया कि यह भाजपा में विकास की नीतियों को लेकर शामिल हो रहे हैं। साथी कमलनाथ जी को लेकर उन्होंने कहा कि मैंने उनके साथ लंबे समय तक काम किया और छिंदवाड़ा के विकास के लिए अपना योगदान दिया। लेकिन अब मेरा लड़का भाजपा में है और मैं कांग्रेस में रहूं यह दोगलापन मुझे नहीं होगा।

पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना ने कहा कि जब से छिंदवाड़ा में कमलनाथ जी आए तब से मैं उनके साथ एक सिपाही के रूप में काम किया। लेकिन अब देश और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं है ऐसे में छिंदवाड़ा के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। कमलनाथ जी की सरकार हटाने के बाद छिंदवाड़ा के विकास का रुके पड़े हैं। इस परिस्थिति के बीच मैं कमलनाथ जी से निवेदन किया कि मैं इस स्थिति का सामना नहीं कर पा रहा हूं और आपके सामने नहीं आ पा रहा हूं। प्रदेश में अभी भाजपा की सरकार है और देश में भी मोदी सरकार आने वाली है। ऐसे में जनता से जुड़े कामों को सिर्फ बीजेपी सरकारी कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications