Chhindwara News: कांग्रेस और पूर्व सीएम कमलनाथ को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना ने दिया इस्तीफा

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस को लगातार एक के बाद एक झटके लगते जा रहे हैं। इसी क्रम में आज कांग्रेस को और पूर्व सीएम कमलनाथ को अब तक का सबसे बड़ा झटका लगा है। दरअसल, पूर्व मंत्री और पूर्व प्रोटेम स्पीकर दीपक सक्सेना ने कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।

बताया जा रहा है कि आज कांग्रेस में बड़ी टूट होने जा रही है। छिंदवाड़ा में कमलनाथ के दोस्त और सबसे विश्वसनीय माने जाने वाले दीपक सक्सेना के बड़े बेटे अजय सक्सेना भोपाल में दोपहर भाजपा की सदस्यता लेंगे। इससे पहले आज सुबह सतना जिले के करीब 50 का कद्दावर कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल हो गए।

Congress leader and former CM Kamal Nath former minister Deepak Saxena resigns

भाजपा प्रदेश कार्यालय में लगातार कांग्रेस छोड़ रहे नेताओं को भाजपा की संस्था दिलाई जा रही है। गुरुवार सुबह पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया के समर्थक और रीवा के पूर्व सांसद देवराज सिंह पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सुधीर सिंह तोमर नागौर के पूर्व विधायक यादवेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं ने बीजेपी का दामन थाम लिया।

पूर्व गृह मंत्री का बयान, बोले बनाएंगे गिनीज बुक रिकॉर्ड

लगातार कांग्रेस नेताओं द्वारा पार्टी छोड़ने को लेकर पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि देश में एमपी पहला ऐसा राज्य है जहां इतनी बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। होली के बाद बूथ स्तर पर यह अभियान चलाया जाएगा। हम इस रिकार्ड को गिनीज बुक में दर्ज कराएंगे। उन्होंने कहा है कि अब तक करीब 14000 से अधिक कांग्रेसियों ने बीजेपी का दामन थाम लिया है।

बड़ी संख्या में कांग्रेसी भाजपा हुए शामिल

गुरूवार को सतना से कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री और जिला पंचायत सदस्य देवदत्त सोनी, रीवा से कांग्रेस के पूर्व सांसद देवराज सिंह, नागौद से पूर्व कांग्रेस विधायक यादवेंद्र सिंह, सिरमौर के पूर्व महापौर रेणु शाह, मनगवां से कांग्रेस की पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री बबीता साकेत, सतना से पूर्व नगर निगम अध्यक्ष सुधीर सिंह तोमर, सतना की पूर्व महापौर एवं नगर निगम अध्यक्ष श्री पुष्कर सिंह, धर्मेंद्र सिंह देउरा, सतना के जिला पंचायत सदस्य संजय सिंह, सिरमौर से बीएसपी विधानसभा प्रत्याशी बीडी पाण्डेय, चित्रकुट से बीएसपी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रावेन्द्र सिंह पटवारी, अनूपपुर से बीएसपी के पूर्व जिला अध्यक्ष रोहित साहू, जबलपुर के पाटन से पूर्व बीएसपी विधानसभा प्रत्याशी श्री राममनोहर तिवारी, सेवा निवृत्त आईजी राजेश पटारिया ने बीजेपी का दामन थामा।

इसके अलावा दमोह से मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री हाकमसिंह लोधी, दमोह से मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव विनय दुबे, सांवेर के इंदौर जिले के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष बलराम पटेल, जनपद सदस्य संतोष चौधरी, पूर्व कांग्रेस प्रदेश महासचिव विकास यादव विक्की, कांग्रेस आईटी सेल मीडिया प्रभारी पीयुष दुबे, टीआई सागर सक्सेना, सेवा निवृत्त संचालक सुरक्षा विधानसभा अरविंद कुमार रघुवंशी, शहडोल जनपद सदस्य सुरेखा सक्सेना, कांग्रेस मोर्चा की जिला महामंत्री रेणुका शुक्ला, भिंड जिले के कांग्रेस जिला महामंत्री आर्शीवाद शर्मा सहित सतना, रीवा, सांवेर, शहडोल, अनुपपूर एवं जबलपुर के 1500 से अधिक कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष ने अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+