Chhindwara Election News: कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ ने नामांकन पत्र किया दाखिल, पूर्व CM कमलनाथ भी रहे मौजूद

पूर्व सीएम कमलनाथ के बेटे और छिंदवाड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ ने लोकसभा चुनाव 2024 के नामांकन का फॉर्म जमा कर दिया है। नकुलनाथ ने फॉर्म जमा करने से पहले हनुमान जी की पूजा अर्चना की। इस दौरान उनके साथ कमलनाथ और उनकी पत्नी अलका नाथ भी मौजूद रही।

नामांकन पत्र जमा करते समय, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार, और पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना उपस्थित थे। नकुलनाथ ने मंगलवार को कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में पर्चा जमा किया, जिससे पहले ही उनके गृह निवास, शिकारपुर के हनुमान मंदिर में पूरे परिवार ने पूजा अर्चना की। फिर, नाथ परिवार कलेक्ट्रेट पहुंच यहां जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर शैलेंद्र सिंह के समक्ष अपना परिचय दिया।

Congress candidate Nakul Nath filed nomination papers former CM Kamal Nath was also present

इस दौरान, पूर्व कैबिनेट मंत्री दीपक सक्सेना के प्रस्तावक बने जाने की चर्चा सोमवार को चल रही थी, और इसी दिन यह भी बात सामने आई कि कमलनाथ ने उन्हें मना लिया है, लेकिन नामांकन दाखिल करते समय पूर्व कैबिनेट मंत्री दीपक सक्सेना कहीं नजर नहीं आए।

कमल नाथ ने कहा कि मुझे छिंदवाड़ा की जनता पर पूरा विश्वास है, और मेरा संबंध छिंदवाड़ा की जनता से राजनीतिक नहीं पारिवारिक है। हाल ही में, दीपक सक्सेना ने सभी पदों से कांग्रेस से इस्तीफा दिया है, और उनके बेटे अजय सक्सेना ने भाजपा की सदस्यता ली है। लेकिन सोमवार को, कमल नाथ ने दीपक सक्सेना से मुलाकात की, जिसके बाद वह रैली में शामिल हो गए।

जनसभा के बाद, सांसद नकुलनाथ कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर नामांकन पत्र जमा करेंगे। उन्हें सांसद कार्यालय के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 26 मार्च को सांसद नकुल नाथ और पूर्व सीएम कमल नाथ नामांकन रैली में उपस्थित होंगे, और इसके बाद उन्हें जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+