Chhindwara News: कांग्रेस छोड़ने वाले विधायक पर भड़के नकुलनाथ, मंच से कहा गद्दार और बिका हुआ

Chhindwara Lok Sabha Seat: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के कई दिग्गज नेता पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम रहे हैं‌। इसी के चलते संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी नकुल नाथ ने अमरवाड़ा विधायक राजा कमलेश शाह को भरी सभा में गद्दार और बिकाऊ कह दिया।

दरअसल छिंदी में आयोजित आमसभा के दौरान नकुलनाथ ने आदिवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि आदिवासी भोले भाले होते हैं। और वे गद्दार नहीं होते, लेकिन आपके द्वारा चुने गए एक विधायक ने गद्दारी करते हुए कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है।

MLA Raja Kamlesh Shah traitor and sellout

आप उन्हें कभी माफ नहीं करना।नकुलनाथ ने पहली बार किसी आमसभा में कमलेश शाह पर निशाना साधा। उन्होंने कमलेश शाह को सीधे तौर पर गद्दार करार दे दिया।

Recommended Video

    Chhindwara News: कांग्रेस छोड़ने वाले विधायक पर भड़के नकुलनाथ, मंच से कहा गद्दार और बिका हुआ

    आपको बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में कमलेश शाह ने यहां अच्छी मार्जिन से चुनाव जीता था। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को लगभग 25000 वोटों से हराया था। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका देते हुए बीजेपी का दामन थाम लिया ऐसे में नकुलनाथ शनिवार को उन पर आक्रामक दिखे।

    छिंदी में आयोजित की गई थी जनसभा

    दरअसल शनिवार को सांसद नकुलनाथ की आमसभा अमरवाड़ा विधानसभा के हिंदी में आयोजित की गई थी। इस आमसभा के दौरान उन्होंने यह भी कहा कि मैंने इस क्षेत्र में 3-3 आम सभा ले चुका हूँ, जिसमें सिर्फ एक सभा में ही कमलेश शाह मेरे साथ थे, अच्छा हुआ यह उनकी आमसभा थी। उन्होंने जनता से कहा कि आप कमलेश शाह को कभी माफ नहीं करना।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+