बीजेपी को हवाई जहाज वाले नेताओं की जरूरत नहीं, कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कमलनाथ के लिए क्यों बंद हैं दरवाजे?

MP Politics: मध्य प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और सांसद नकुलनाथ की भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने को लेकर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है।

भाजपा के दिग्गज नेता और कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मंगलवार को छिंदवाड़ा पहुंचे तो एक बार मीडिया कर्मियों ने फिर से उनसे वही सवाल कर दिया।

Kamal Nath Kailash Vijayvargi doors closed

उन्होंने कहा, भारतीय जनता पार्टी में सम्मिलित होने के लिए हवाई जहाज और हेलीकॉप्टर वाले नेता बहुत आ रहे थे, लेकिन हमने उनके लिए दरवाजे बंद रखें। आज आपने देखा आदिवासी गरीब और हर व्यक्ति हर वर्ग का व्यक्ति आज भाजपा में शामिल हो रहा है।

कैलाश विजयवर्गीय ने सज्जन सिंह वर्मा के मोदी के कांग्रेस साफ करने के बयान को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा,‌ जिन नेता का आप नाम ले रहे हैं। वह जय श्रीराम कहकर भारतीय जनता पार्टी में ज्वाॅइन करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन हमने ऐसे नेता को बीजेपी में ज्वाॅइन करना उचित नहीं समझा। वह भाजपा के लायक नहीं थे।

बता दें की कार्यकर्ता सम्मेलन में कैलाश विजयवर्गीय के सामने कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने भाजपा की सदस्यता ली है। जिसमें अमरवाड़ा ब्लाक के कार्यवाहक अध्यक्ष खुशनयन सूर्यवंशी सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा ज्वाॅइन कर ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+