छत्तीसगढ़ में बारिश के लिए येलो अलर्ट, 5 जिलों में भारी बारिश की आशंका

Chhattisgarh Mousam: आज छत्तीसगढ़ के पांच जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। जशपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर और रायगढ़ में भारी बारिश की संभावना है। अगले पांच दिनों तक सरगुजा संभाग के जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। अन्य संभागों में फिलहाल बारिश पर विराम लग सकता है।

1 जून से 19 अगस्त तक प्रदेश में 845.3 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 5% अधिक है। बीजापुर जिले में सबसे अधिक 1732 मिलीमीटर बारिश हुई, जो औसत से 76% ज्यादा है। बलरामपुर में 1152.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो औसत से 71% अधिक है।

इसके विपरीत, सरगुजा, सारंगढ़-बिलाईगढ़, महासमुंद, जांजगीर और बेमेतरा जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है। इन जिलों में मानसून की कमी महसूस की जा रही है।छत्तीसगढ़ में सबसे अधिकतम तापमान डोंगरगढ़ में 35.4 डिग्री दर्ज किया गया जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान सोनहत में 21.1 डिग्री रहा। सोमवार को रायपुर का दिन का तापमान 4.5 डिग्री अधिक रहा और यहां अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बिलासपुर में तापमान 33.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक था। अंबिकापुर का तापमान 31.9 डिग्री दर्ज किया गया, जो औसत से 2.7 डिग्री ज्यादा था। जगदलपुर का तापमान 29.7 डिग्री रहा, जो औसत से 1.3 डिग्री अधिक था।

दुर्ग का दिन का पारा 32.2 डिग्री रहा, जो औसत से 1.6 डिग्री अधिक था। पेंड्रा का तापमान भी औसत से ज्यादा रहा और यहां दिन का तापमान 32.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो औसत से 3.4 डिग्री ज्यादा था। इस प्रकार छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में मौसम की स्थिति अलग-अलग रही है। कुछ जिलों में भारी बारिश हो रही है जबकि कुछ जगहों पर सामान्य से कम वर्षा हो रही है और तापमान भी अलग-अलग स्तर पर बना हुआ है।

यह भी पढ़ें अजगर कर रहा था ऑटो की सवारी, अनजान थी महिला, नजर पड़ी, तो मची हाय तौबा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+