सोनिया गांधी हेराल्ड केस: CM बघेल बोले-'जिसने दो बार PM का पद ठुकराया, उस पर करोड़ों के घोटाले का आरोप कैसे?'
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पूछताछ के लिए ईडी ऑफिस बुलाए जाने पर केंद्र सरकार के प्रति नाराज़गी ज़ाहिर की है।
रायपुर, 20 जुलाई। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पूछताछ के लिए ईडी ऑफिस बुलाए जाने पर केंद्र सरकार के प्रति नाराज़गी ज़ाहिर की है। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि सोनिया गांधी ने एक बार नहीं, बल्कि दो मर्तबा प्रधानमंत्री का पद ठुकरा दिया, ऐसी नेता पर 90 करोड़ रुपए के घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया गया है।
Recommended Video

दरअसल सीएम भूपेश छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध में आयोजित धरना प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओ को सम्बोधित कर रहे थे।सीएम भूपेश बघेल ने ईडी केअधिकारियों के प्रति क्रोध जाहिर करते हुए कहा कि ईडी के अफसर अपने घर जाकर अपने बीवी-बच्चों से आंख मिलाकर बात करके बतायें, जो कार्रवाई वह कर रहे हैं वह सही है? अगर हिम्मत है तो वह ऐसा करके दिखाएं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सवाल उठाया कि ईडी के अफसर बीजेपी शाषित राज्यों में कार्रवाई क्यों नहीं करते? बघेल ने भाजपा पर आक्रामक तेज करते हुए हुए कहा- छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और उनके बेटे ने पनामा में गड़बड़ी की है, उसकी जांच क्यों की जा रही है। छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार में चिटफण्ड के माध्यम से हज़ारों करोड़ की मनी लांड्रिंग हुई है, केंद्र सरकार उसकी जांच क्यों नहीं कर रही है?
इससे पहले सीएम भूपेश बघेल ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट करके कहा कि सोनिया गांधी सत्य-साहस और समर्पण की विरासत की प्रतिनिधि हैं. वह अपने राजनीतिक जीवन में परीक्षाओं से जूझती हुई आगे बढ़ी हैं, लड़ी हैं और जीती हैं. उन्होंने आगे कहा कि कायर विचारधारा के जिन लोगों को लगता है कि डरा धमकाकर वे कामयाब हो जाएंगे, ये उनकी गलतफ़हमी है.
गौरतलब है कि दिल्ली में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईडी मे गुरुवार को करीब दो घंटे तक पूछताछ की है। सोनिया गांधी की अपील पर पूछताछ सेशन को समाप्त कर दिया गया है। दरअसल वह सोनिया कोरोना की समस्या से उबर रही हैं। यह जानकारी अफसरों की तरफ से दी गई है। ज्ञात हो कि सोनिया गांधी अपने जेड प्लस सुरक्षा घेरे में दोपहर के वक़्त दिल्ली में एपीजे. अब्दुल कलाम रोड पर विद्युत लेन में स्थित संघीय जांच एजेंसी के मुख्यालय पहुंची थीं।












Click it and Unblock the Notifications