खैरागढ़ उपचुनाव में कौन बना स्टार प्रचारक ? देखिए भाजपा- कांग्रेस की सूची !

Chhattisgarh, Rajnandgaon, Khairagarh Assembly, Khairagarh by-election, Congress, BJP, Jogi Congress, Komal Jangle, Janata Congress Chhattisgarh, Narendra Soni, Yashoda Verma , छत्तीसगढ़,राजनांदगांव, खैरागढ़ विधानसभा, खैरा

रायपुर, 26 मार्च। छत्तीसगढ़ की खैरागढ़ विधानसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। खैरागढ़ उपचुनाव में प्रचार करने वाले नेताओं में अधिकतर छत्तीसगढ़ के नाम ही नाम शामिल है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की खैरागढ़ विधानसभा के लिए होने वाला उपचुनाव कई मायनो में खास है। 4 नवंबर 2021 को जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ यानि जोगी कांग्रेस के विधायक देवव्रत सिंह ने निधन हो जाने के बाद से यह सीट खाली है। खैरागढ़ विधानसभा के लिए 12 अप्रैल को मतदान और 16 अप्रैल को मतगणना होनी है। कांग्रेस, भाजपा, जोगी कांग्रेस समेत कई अन्य दल के प्रत्याशी भी इस चुनाव में अपनी किस्मत आजमाएंगे।

khairagdh

Recommended Video

    Khairagarh By-Elections 2022: Congress की Yashoda ने भरा पर्चा, BJP से कोमल जंघेल | वनइंडिया हिंदी

    भाजपा की लिस्ट में शिवराज सिंह चौहान और सिंधिया का नाम

    भाजपा की तरफ से जारी की गई लिस्ट में सबसे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम प्रमुख तौर पर शामिल हैं। भाजपा की इस लिस्ट में कुल 40 नेता शामिल है। जिसमे सबसे अंतिम नाम पूर्व आईएएस ओपी चौधरी का है।

    स्टार प्रचारकों में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, संगठन मंत्री शिव प्रकाश, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व सीएम डॉ। रमन सिंह, प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी, सह प्रभारी नितिन नवीन , केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह, विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, राज्यसभा सदस्य सरोज पांडे, रामविचार नेताम समेत बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत के भी नाम प्रमुख हैं।इधर सीएम भूपेश बघेल ने खैरागढ़ उपचुनाव पर कांग्रेस की जीत का दावा करते हुए कहा है कि भाजपा कितनी भी ताकत लगा ले लेकिन जीत कांग्रेस की होगी।

    यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में गलत इंजेक्शन ने ली 7 साल की बेटी की जान, एम्बुलेंस नही मिली, तो पिता कंधे पर लादकर घर ले गया शव

    कांग्रेस की सूची में सबसे प्रमुख नाम सीएम भूपेश बघेल का

    इधर कांग्रेस की सूची में सबसे प्रमुख नाम सीएम भूपेश बघेल का ही नजर आता है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने खैरागढ़ उपचुनाव के लिए जो स्टार प्रचारकों बनाये हैं ,उसमे कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम सहित 27 दिग्गजों का नाम शामिल है।

    छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की खैरागढ़ विधानसभा के लिए होने वाला उपचुनाव कई मायनो में खास है। 4 नवंबर 2021 को जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ यानि जोगी कांग्रेस के विधायक देवव्रत सिंह ने निधन हो जाने के बाद से यह सीट खाली है। खैरागढ़ विधानसभा के लिए 12 अप्रैल को मतदान और 16 अप्रैल को मतगणना होनी है। कांग्रेस, भाजपा, जोगी कांग्रेस समेत कई अन्य दल के प्रत्याशी भी इस चुनाव में अपनी किस्मत आजमाएंगे।

    खैरागढ़ में होने वाला उपचुनाव ना केवल वहां से नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशी लड़ेंगे, बल्कि छत्तीसगढ़ के मौजूदा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह भी लड़ेंगे, यानी इस चुनाव में दोनों नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। इसकी वजह भी बेहद ही साफ है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद हुए चित्रकोट, मरवाही और दंतेवाड़ा उपचुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल की है। माना जाता है कि यह जीत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कि अगुवाई में ही मिली है। जाहिर सी बात है छत्तीसगढ़ में टीम भूपेश बघेल अपनी जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी। वहीं खैरागढ़ रियासत जो राजनांदगांव जिले में आती है, उस राजनांदगांव सीट से पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह विधायक हैं। इतनी ही नहीं खैरागढ़ से लगा हुआ कवर्धा भी डॉ. रमन सिंह का गृह नगर होने के नाते उनके प्रभाव वाला क्षेत्र है, लिहाजा खैरागढ़ उपचुनाव को छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और मौजूदा सीएम के बीच की जंग के तौर पर देखा जायेगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+