छत्तीसगढ़: मोदी की गारंटी को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने को हम सभी संकल्पित, बोले डिप्टी सीएम अरुण साव
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हुए मतदान को लेकर हमलोग काफी उत्साहित हैं। लोगों ने बढ़-चढ़ कर बीजेपी के पक्ष में मतदान किया है। हम सभी 11 सीटों पर जीत दर्ज करने जा रहे हैं।
डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास किया है। हमारा अंतिम कार्यकर्ता भी पूरी तन्मयता से अबकी बार 400 पार के लिए तत्पर रहा है।

अरुण साव ने कहा कि मोदी की गारंटी को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने हम सभी संकल्पित हैं। जय भाजपा, तय भाजपा। छत्तीसगढ़ चुनाव के बाद अब डिप्टी सीएम अरुण साव ने ओडिशा में मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने कहा कि ओडिशा में सर्वांगीण विकास के लिए कमल को चुनें।
यह भी पढ़ें- वह रायबरेली गए हैं, जनता उन्हें वहां भी विदा करेगी, राहुल गांधी पर CG के डिप्टी सीएम अरुण साव ने कसा तंज












Click it and Unblock the Notifications