वह रायबरेली गए हैं, जनता उन्हें वहां भी विदा करेगी, राहुल गांधी पर CG के डिप्टी सीएम अरुण साव ने कसा तंज

Chhattisgarh: भाजपा नेताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अमेठी के स्थान पर रायबरेली से चुनाव लड़ने से व्यंग कसना शुरू कर दिया है। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भी राहुल गांधी पर तंज कसा है। उन्होंने अपने एक बयान में कहा कि राहुल गांधी ने जनता को धोखा दिया है, इसलिए दोबारा अमेठी जाने की हिम्मत नहीं है।

वरिष्ठ भाजपा नेता और छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति परिवार से बाहर सोच नहीं सकती है। राहुल गांधी ने जनता को धोखा दिया है, इसलिए दोबारा अमेठी जाने की हिम्मत नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी अमेठी से भागे वायनाड गए, वहां की जनता ने भी भगाया, अब रायबरेली गए हैं, अब वहां की भी जनता उन्हें विदा करने के लिए तैयार बैठी है।

cg news

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि राधिका खेड़ा विवाद पर कहा कि कांग्रेस की इतनी बड़ी नेता न्याय के लिए तरस रही है। कांग्रेस भवन में बेटी सुरक्षित नहीं है। उन्होंने प्रियंका गांधी का नाम लिए बिना कहा कि कांग्रेस में एक ही बेटी है, वहां केवल उनके लिए ही सोचा जाता है,इसलिए राधिका खेड़ा को न्याय नहीं मिलेगा।

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ के 11 लोकसभा सीट पर तीन चरणों में मतदान होनी है। प्रथम चरण में मतदान बस्तर लोकसभा सीट पर 19 अप्रैल को हुआ। इसके बाद द्वितीय चरण के मतदान में तीन लोकसभा क्षेत्र कांकेर, राजनांदगांव और महासमुंद लोकसभा सीट पर हुआ। अब तीसरे चरण की वोटिंग में 7 लोकसभा सीट रायपुर, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर-चांपा, दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा लोकसभा सीट में मतदान किया जायेगा।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले, कानून सबके लिए बराबर हैं,चाहे कोई पूर्व CM,या आम आदमी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+