छत्तीसगढ़ की 7 सीटों पर मतदान कल, CM विष्णुदेव साय अपने गृह ग्राम बगिया में डालेंगे वोट
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के लिए कल तीसरे चरण का मतदान होगा। राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर जिला स्थित गृह ग्राम बगिया में अपना मतदान करेंगे। इसके लिए यह रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से बगिया जाएंगे। साय ने छत्तीसगढ़ की जनता से मतदान में शामिल होने की अपील की है।
अपने 47 दिन के तूफानी जनसभाओं के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल प्रातः 08:35 बजे अपने गृह ग्राम बगिया के लिए रवाना होंगे। जहाँ कल वो गांव के प्राथमिक शाला बूथ क्रमांक 49 में सपरिवार मतदान करेंगे। साय कल प्रातः 10:05 बजे से शाम 04:10 बजे तक अपने निज निवास बगिया में रहेंगे और क्षेत्र के लोगों के साथ मेल-मुलाकात करेंगे। सायं 04:15 बजे सीएम साय वापस राजधानी रायपुर के लिए रवाना होंगे।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में तीसरे व अंतिम चरण में होने वाले चुनाव के लिए प्रचार थम चुका है। जिसके अंतर्गत बची हुई 7 सीटों में कल 7 मई को वोट डाले जाएंगे। कल दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, सरगुजा, जांजगीर-चांपा लोकसभा सीटों के लिए मतदान होगा।
छत्तीसगढ़ के सात सीटों पर कुल 168 प्रत्याशी चुनावी मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें पुरुष उम्मीदवारों की तादाद 142 और महिला प्रत्याशियों की 26 हैं। सातों लोकसभा सीटों की तुलना में रायपुर लोकसभा सीट पर सबसे अधिक 38 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं बिलासपुर में भी 37 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव प्रचार थमा, सीएम विष्णुदेव साय ने सभी 11 सीटें जीतने की कही बात












Click it and Unblock the Notifications