Chhattisgarh: दिल्ली में अमित शाह से मिलकर वापस रायपुर लौटे CM विष्णुदेव साय, राहुल गांधी पर भी कसा तंज
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' पर तंज कसा है। गुरुवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' पर व्यंग करते हुए कहा कि उन्हें पहले अपनी पार्टी के नेताओं के साथ न्याय करना चाहिए।

सीएम साय ने दिल्ली से रायपुर लौटने पर स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कथित छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) घोटाले के आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने राहुल गांधी की न्याय यात्रा के छत्तीसगढ़ प्रवेश पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आप सभी ने भारत जोड़ो यात्रा का प्रभाव देखा है और अब उन्होंने 'न्याय यात्रा' निकाली है। छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के बाद कई कांग्रेस उम्मीदवारों ने पार्टी छोड़ दी है, इसलिए उन्हें पहले उनके साथ न्याय करना चाहिए।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि मैं बुधवार शाम को दिल्ली गया और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करके उन्हें राज्य में 'मोदी की गारंटी' को पूरा करने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दी है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ पीएससी घोटाले में कई लोगों पर FIR दर्ज, सीएम विष्णुदेव साय ने कहा- गुनहगार बचेंगे नहीं












Click it and Unblock the Notifications