Abujhmad Encounter: सीएम विष्णुदेव साय ने ली हाई लेवल मीटिंग, नक्सल एनकाउंटर पर ली जानकारी, जवानों को दी बधाई
Abujhmad Encounter: अबूझमाड़ में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करने के बाद छत्तीसगढ़ सरकार के मुखिया सीएम विष्णुदेव साय ने रायपुर स्थिति मुख्यमंत्री आवास में एक हाई लेवल मीटिंग बुलाई।इस मीटिंग में नक्सल ऑपरेशन की सफलता की समीक्षा की गई। इसके साथ ही एंटी नक्सल ऑपरेशन के आगामी कार्यक्रमों पर भी रणनीति तय की गई।
इस मीटिंग में छत्तीसगढ़ गृह विभाग के तमाम आया अधिकारी, डीजीपी एवं मुख्यमंत्री सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। मुख्यमंत्री साय ने नारायणपुर दंतेवाड़ा नक्सली एनकाउंटर पर विस्तार से जानकारी हासिल करने के बाद फोर्स के अगले कदम पर भी जानकारी ली। अधिकारियों से चर्चा के बाद विष्णुदेव साय पूरी रिपोर्ट केंद्रीय गृह मंत्रालय को प्रेषित करेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की गृहमंत्री अमित शाह से भी टेलीफोन पर चर्चा हो चुकी है।

मुठभेड़ में मिली सफलता, जवानों को दी बधाई
सीएम विष्णुदेव साय ने नारायणपुर-दंतेवाड़ा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबल के जवानों की नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में बड़ी संख्या में नक्सलियों के मारे जाने पर पुलिसबल के जवानों को मिली सफलता के लिए बधाई भी दी है।
साय ने कहा कि जवानों को मिली यह बड़ी कामयाबी सराहनीय है। उनके हौसले और अदम्य साहस को मैं नमन करता हूं। नक्सलवाद के खात्मे के लिए शुरू हुई हमारी लड़ाई अब अपने अंजाम तक पहुंचकर ही दम लेगी, इसके लिए हमारी डबल इंजन की सरकार दृढ़ संकल्पित है। प्रदेश से नक्सलवाद का खात्मा ही हमारा लक्ष्य है। नक्सलवाद के खात्मे तक हमारी यह लड़ाई जारी रहेगी।
छत्तीसगढ़ में यह अब तक का सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि आज नारायणपुर-दंतेवाड़ा की सीमा में स्थित अबूझमाड़ क्षेत्र में हमारे सुरक्षा बलों के जवानों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है, सर्चिंग में अभी तक 28 नक्सलियों के मारे जाने की जानकारी प्राप्त हुई है। सर्चिंग में एके-47 सहित कई हथियार मिले हैं । मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मैं समझता हूं कि छत्तीसगढ़ में यह अब तक का सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन हुआ है। इसके लिए मैं अपने जवानों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं और उनके साहस को मैं नमन करता हूं। उन्होंने कहा कि हम पहले से ही माओवादियों को कहते आए हैं कि वे हिंसा का रास्ता छोड़ दें और विकास की मुख्य धारा से जुड़ें। अब हम लोग डबल इंजन सरकार के कारण मजबूती से नक्सलियों से लड़ रहे हैं। माओवाद अपनी अंतिम सांस गिन रहा है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज मैं बीजापुर के दौर पर था, जहां नक्सल हिंसा पीड़ित लोगों से मुलाकात की। आज इस घटना के बाद शायद उनका विश्वास और अधिक बढ़ गया होगा। निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ में माओवाद समाप्ति की ओर अग्रसर है। साय ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह विगत 9 महीने में नक्सलवाद की समीक्षा हेतु दो बार छत्तीसगढ़ आ चुके हैं और उनका संकल्प है कि मार्च 2026 तक पूरे देश से नक्सलवाद समाप्त हो जाए। उनकी सोच के अनुरूप हमारे जवान छत्तीसगढ़ में भी माओवादियों से मुकाबला कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें Abujhmad Encounter: मुठभेड़ नहीं, यह थी सर्जिकल स्ट्राइक, जवानों ने नक्सलियों को ट्रेनिंग कैंप में घुसकर मारा












Click it and Unblock the Notifications