VIDEO: छत्तीसगढ़ के घने जंगलो में दिखी मानवता की मिसाल, डीआरजी के जवान ने गर्भवती महिला को पहुंचाया अस्पताल
दंतेवाड़ा, 20 अप्रैल। छत्तीसगढ़ के माओवादी प्रभावित इलाकों से हिंसा की खबरे तो आती ही रहती हैं,लेकिन इंसानियत से जुडी खबरों का निकलना सुखद एहसास देते है। खबर यह है कि बस्तर संभाग के एक घोर नक्सली इलाके में एक जवान ने गर्भवती महिला को समय पर अस्पताल तक पहुंचाकर उनकी और बच्चे की जान बचाई है।
Recommended Video

नीचे दिए ट्वीट में जो वीडियो है उसमे आप साफ़ देख सकते हैं कि सुरक्षाबल का एक जवान ग्रामीणों के साथ गर्भवती महिला को किसी तरह खाट पर लिटाकर अस्पताल ले जा रहा है। इस वीडियो में दिख रहा फौजी बस्तर के नक्सल प्रभावित इलाको में एंटी नक्सल ऑपरेशन को लीड करने वाली डीआरजी यानि डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड फोर्स के एक जवान का है। डीआरजी का जवान ग्रामीणों के साथ एक ग्रामीण गर्भवती महिला को जंगलो से होते हुए खाट के सहारे दंतेवाड़ा जिला अस्पताल तक ले गया।
इस वीडियो को देखकर हर व्यक्ति जवान के जज़्बे को सलाम कर रहा है। आईजी बस्तर पी सुंदरराज ने बताया कि डीआरजी के जवान ने ग्रामीणों की मदद की और महिला के साथ उसका नवजात शिशु अभी स्वस्थ है. उन्होंने बताया कि पुलिस और सुरक्षाबल के जवान हमेशा ग्रामीणों की मदद के लिए तत्पर रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications