Anant Ambani Wedding: बम की धमकी को लेकर मुंबई पुलिस का एक्शन, गुजरात का इंजीनियर को किया गिरफ्तार
Bomb Threat in Ambani Wedding: 12 जुलाई को एशिया के सबसे अधिक धनवान शख्स मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की उद्योगपति वीरेन और शैला मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट से शादी हुई थी। इस समारोह में देश और दुनिया की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं थीं।
अनंत अंबानी की शादी में बम की धमकी देने वाले सोशल मीडिया पोस्ट करने के मामले में मुंबई पुलिस ने गुजरात के 32 वर्षीय इंजीनियर को गिरफ्तार किया है। न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के हवाले अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है।

समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, एक अधिकारी ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। इंजीनियर ने कथित तौर पर सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए धमकी दी, जिससे हाई-प्रोफाइल इवेंट के दौरान काफ़ी चिंता पैदा हो गई। अनंत अंबानी एशिया के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी के बेटे हैं, जबकि राधिका मर्चेंट उद्योगपति वीरेन और शैला मर्चेंट की बेटी हैं।
ज्ञात हो कि सोशल मीडिया पर यह पोस्ट FFSFIR नाम के यूजर ने की थी। अपनी पोस्ट में उसने लिखा था कि यदि अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में बम विस्फोट हो जाए, तो पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था उलट जाएगी।सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर सोशल मीडिया पोस्ट में आरोपी ने लिखा था, 'मेरे दिमाग में एक बेशर्मी भरा विचार आया कि अगर अंबानी की विवाह में बम फट गया, तो आधी दुनिया उलट जाएगी। एक पिन कोड में खरबों डॉलर।
यह भी पढ़ें बंद होने के कगार पर पहुंच गई थी BSNL, खराब नीतियों, तो कभी लाल फीताशाही ने डुबोया












Click it and Unblock the Notifications