Chhattisgarh News: महिला पार्षद को घर से घसीटकर बीच सड़क पर पटका, जानिए क्या है मामला
Chhattisgarh Balod News: छत्तीसगढ़ के बालोद शहर में बेहद ही नाटकीय घटनाक्रम में महिलाओं का समूह एक महिला पार्षद के हिंसक हो गया। इस चौंकाने वाली घटना में अतिक्रमण से नाराज महिलाओं ने अपने क्षेत्र की भाजपा पार्षद कुंती सिंह को जबरन उनके घर से निकाल कर हाईवे पर पटक दिया। पूरी घटना पास के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाली महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक आज शनिवार सुबह गुरूर नगर में शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड की महिला पार्षद कुंती सिंह को उनके निवास परिसर में ही रहने वाली कुछ महिलाओं ने घर से खींचते हुए निकाला, फिर बीच सड़क पर ले जाकर पटक दिया .महिला की किस्मत अच्छी थी, जो उसकी जान बच गई। जब उसे सड़क पर फेंका गया, उससे कुछ सेकंड पहले ही भारीभरकम ट्रक गुजरा था।

गुरुर थाना प्रभारी दिनेश कुर्रे ने बताया कि इस घटनाक्रम के सम्बंध में पीड़िता पार्षद की तरफ से लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। क्योंकि पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी,लिहाजा घटना के वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करके केस दर्ज कर लिया गया है और आगे कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें Chhattisgarh News: रायपुर में लॉरेंस बिश्नोई के शूटरों ने की फायरिंग, कांग्रेस ने बनाया मुद्दा
दरअसल शनिवार सुबह गुरुर नगर के बाजार चौक में निर्माणाधीन 45 परिसरों को पुलिस और प्रशासन ने साझा कार्रवाई में बुलडोजर से ढहा दिया था। अतिक्रमण प्रभावित लोगों ने कई नेताओं का दरवाजा खटखटाया। इसमें पार्षद कुंती सिंह भी शामिल रही, जो जनआक्रोश का शिकार बन गई।












Click it and Unblock the Notifications