दिल्ली में तय होगी विधानसभा चुनाव की रणनीति, छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेताओं की अहम बैठक आज
Chhattisgarh Congress: आज बुधवार को दिल्ली में छत्तीसगढ़ कांग्रेस की एक अहम् बैठक होने जा रही है। विधानसभा चुनाव से पूर्व कांग्रेस के भीतर एकजुटता लाने के लिए हाईकमान ने नेताओं का बुलावा भेजा है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में होने वाली बड़ी बैठक में छत्तीसगढ़ के तमाम बड़े नेता शामिल होंगे।

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष मोहन मरकाम, वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री टीएस सिंहदेव, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत सहित प्रदेश कांग्रेस के कई दिग्गज बैठक में शामिल होंगे। जिसमें करीब आ चुके विधानसभा चुनाव की तैयारियों समेत कई आवश्यक मुद्दों पर चर्चा होगी।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस की इस बड़ी बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना होने से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर में पत्रकारों से कहा कि इससे पूर्व भी चुनाव जहां हो रहे हैं, उन राज्यों की बैठक हो चुकी है। पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के विदेश यात्रा से लौटने के बाद बैठक फिर हो रही है। जबकि कांग्रेस की छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सेलजा ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व की बैठक है, जिसमें कई जरूरी मुद्दों को लेकर चर्चा होगी।
ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस संगठन में इन दिनों काफी हलचलें देखी जा रही है। 16 जून को पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने संगठन में बदलाव करते हुए 6 पदाधिकारियों को अहम जिम्मेदारी दे दी थी, लेकिन उनके इस निर्णय से पार्टी के भीतर कई लोगों ने नाराजगी के बाद मरकाम के फैसले को निरस्त कर दिया था।
यह भी पढ़ें रायपुर में होगा जेम्स और ज्वेलरी पार्क का निर्माण, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रोक हटाई












Click it and Unblock the Notifications