रायपुर में होगा जेम्स और ज्वेलरी पार्क का निर्माण, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रोक हटाई
Gems And Jewelery Park: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कृषि उपज मण्डी, पंडरीतराई में जेम्स और ज्वेलरी पार्क की स्थापना को लेकर दायर याचिका को आज सुनवाई के दौरान उच्च न्यायालय बिलासपुर ने निराधार मानते हुए खारिज कर दिया है।
फलस्वरूप पंडरीतराई में जेम्स और ज्वेलरी पार्क की स्थापना का मामला सुलझ गया है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा रायपुर के पंडरीतराई में लगभग 10 लाख वर्ग फीट में जेम्स एण्ड ज्वेलरी पार्क की स्थापना की जानी है, यहां लगभग दो हजार दुकानें बनेंगी। यह देश का चौथा बड़ा जेम्स एण्ड ज्वेलरी पार्क होगा।

ज्ञातव्य है कि वर्ष 2020 में पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल द्वारा एक याचिका उच्च न्यायालय बिलासपुर के समक्ष दायर की गई थी, जिसमें उनके द्वारा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जेम्स एण्ड ज्वेलरी पार्क के लिए आबंटित की गई कृषि उपज की मंडी जो कि पंडरीतराई, रायपुर में स्थित है, को चुनौती दी गई थी, जिसमें पिछले विगत कई वर्षाे से उच्च न्यायालय द्वारा स्थगन आदेश जारी किया गया था।
यह भी पढ़े CG High court Judgement: रायपुर में चौपाटी के विरोध में दायर याचिका खारिज












Click it and Unblock the Notifications