Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

छत्तीसगढ़ के मुंगेली और सक्ती में भीषण सड़क हादसा, कुल 6 लोगों की मौत

Chhattisgarh Mungeli Accident: छत्तीसगढ़ में लगातार सड़क हादसों से जुडी ख़बरें आ रही हैं। आज सोमवार को मुंगेली में सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना रायपुर-बिलासपुर NH-130 पर हुई, जहां सड़क पर गड्ढे से निकला हुआ छड़ एक बोलेरो के टायर में फंस गया, जिससे टायर फट गया और वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। घायलों को तत्काल बिलासपुर सिम्स में भर्ती कराया गया है। सरगांव थाना पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। बोलेरो में कुल सात लोग सवार थे।

सक्ती में भी हुआ हादसा, तीन दोस्तों ने तोड़ा दम

इससे पहले, रविवार रात सक्ती जिले के बोडासागर में ट्रेलर और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हुई। इस हादसे में बाइक सवार तीन दोस्तों की जान चली गई। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। ये युवक जशपुर से काली पूजा उत्सव के मेले में जाने के लिए निकले थे।

cg

यह भी पढ़ें CG: रायपुर में सेंट्रल जेल के बाहर गोलीबारी, पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

घटना डभरा थाना क्षेत्र में हुई, जहां गिरजा राम माली, नरेश माली, और डोरी लाल माली को गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलने पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डभरा पुलिस ने शवों का पंचनामा तैयार कर पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

मस्तूरी में युवक की मौत

वहीं आज सुबह बिलासपुर जिले के मस्तूरी एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई,जबकि बाइक में बैठी दो बच्चियां घायल हो गई। घटना ग्राम रिस्दा - पेंड्री के बीच ईटभट्ठे के सामने घटी हैं, जहां सोमवार सुबह 5:30 बजे के आसपास मुलमुला की ओर से आ रहे बाइक सवार रोहित कुमार साहू दो बेटीयो को लेकर सारंगढ़ बिलाईगढ़ से दीपावली की छुट्टी मनाकर बिलासपुर कोनी लौट रहा था।

तभी वह ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। रोहित साहू को मृत घोषित कर दिया गया,जबकि दोनों बच्चियों को हल्की चोटे आई है। ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुट गई है।

बलरामपुर में भी हुई थी भयावह दुर्घटना

इसके अलावा, बलरामपुर जिले के राजपुर में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के पलटने से शनिवार रात आठ लोगों की मौत हो गई थी। यह हादसा लडुवा गांव के पास हुआ, जहां वाहन पानी से भरे गड्ढे में जा घुसा। गंभीर रूप से घायल ड्राइवर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि एक और युवक का शव भी गड्ढे से निकाला गया।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में बड़ा सड़क हादसा, 8 लोगों की मौत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+