छत्तीसगढ़ में कोरोना का कोई सक्रिय मरीज नहीं, स्वास्थ्य विभाग लगातार कर रहा है मॉनिटरिंग
CORONA CG: छत्तीसगढ़ में आज की स्थिति में कोरोना का एक भी सक्रिय मरीज नहीं है। होम आइसोलेशन में उपचार ले रहे कोविड-19 के एक मरीज के 11 जुलाई को स्वस्थ होने के बाद प्रदेश में इसके मरीजों की संख्या शून्य हो गई है। 11 जुलाई को कोरोना के लक्षण वाले 241 व्यक्तियों के सैंपल की जांच की गई थी जिनमें एक भी पॉजिटिव मरीज नहीं मिला है।

ज्ञात हो कि पिछले कुछ दिनों से देश में से कोरोना के प्रकरणो में गिरावट देखी जा रही है। इस वैश्विक महामारी को लेकर पिछले दिनों मौसम में बदलाव के कारण देश में थोड़ी तेजी दर्ज की गई थी।,किन्तु यह एकबार फिर इस पर काबू होता नजर आ रहा है। छत्तीसगढ़ में कोरोना को बेहतर तरीके से नियंत्रित किया जा रहा है। राज्य का स्वास्थ्य विभाग लगातार महामारी की रोकथाम को लेकर कार्य कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications