सुकमाः मुखबिरी की शक में कुल्हाड़ी से हमला कर नक्सलियों ने की किसान की हत्या, सड़क पर मिला शव
सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों ने किसान की बेरहमी से हत्या कर दी। किसान का शव गुरुवार की सुबह लोगों ने सड़क किनारे पड़ी देखी। इसके बाद परिजनों को लोगों ने सूचना दी। फिर परिजन शव लेकर कोंटा थाने पहुंचे। नक्सलियों ने किसान पर पुलिस का मुखबिर होने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्राप्त जानकारी के मुताबकि कोंटा थाना क्षेत्र के एलाडमडुगु के रहने वाले 35 वर्षीय कर्तम हूंगा का शव गुरुवार को सड़क किनारे मिला। सुबह के वक्त गांव के कुछ खेत की जुताई करने जा रहे थे तो हत्या का पता चल सका। इसके बाद उन्होंने परिजनों को घटना की सूचना दी। इसके बाद परिजन शव लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
मृतक किसान कर्तम की पत्नी ने बताया कि वह खेती किसानी का काम करते थे। देर रात उसे कुछ लोग बुलाने आए थे। जाते वक्त कहा था कि बात करके छोड़ देंगे और फिर अपने साथ ले गए। कर्तम की टंगिया से वार कर हत्या की गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस मुखबिरी की शक में उसे मारा गया है। थाना प्रभारी कोंटा शिवानंद ने घटना की पुष्टि की है।












Click it and Unblock the Notifications